{"_id":"6592f01fea206fb70b03e01d","slug":"fire-breaks-out-in-tuna-tok-forest-of-kaligaon-champawat-news-c-229-1-shld1009-4427-2024-01-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: कलीगांव के टूंणा तोक के जंगल में लगी आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: कलीगांव के टूंणा तोक के जंगल में लगी आग
Mon, 01 Jan 2024 10:32 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Mon, 01 Jan 2024 10:32 PM IST
विज्ञापन
लोहाघाट के पास कलीगांव के टूंणा तोक के जंगल में लगी आग को बुझाते दमकल कमी। स्रोत: दमकल विगाग
लोहाघाट (चंपावत)। नगर से लगी कलीगांव ग्राम पंचायत के तोक टूंणा के खेल मैदान से लगे जंगल में एकाएक आग भड़कने से वन संपदा को नुकसान पहुंचा है। दमकल कर्मियों और गांव के युवाओं ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
अग्निशमन अधिकारी चंदन राम ने बताया कि 112 से उन्हें सूचना मिली कि कलीगांव के टूंणा तोक के जंगल में आग लगी है। सूचना पर एलएफएम नीरज राणा, सुनील जोशी, मनोज राणा, गौरव कुमार मौके को रवाना हो गए। दमकल कर्मियेां के साथ गांव के युवाओं ने भी जंगल में लगी आग को बुझाने में सहयोग किया।
जंगल में लगी आग से बांज, बुरांश, चीड़ के छोटे बड़े पेड़ पौधों को नुकसान पहुंचा है। अग्निशमन अधिकारी ने बताया कि करीब आधे घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पा लिया था। मालूम हो कि विगत दिसंबर माह से ही आग की घटनाएं बढ़ रही हैं जिसके तहत डिग्री कॉलेज रोड़ के पास जंगल, झूमाधुरी के जंगल, देवीधार के जंगल जल चुके हैं। संवाद