फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Fire breaks out in tin shed, goods worth thousands reduced to ashes

Champawat News: टिन शेड में लगी आग, हजारों का सामान राख

Wed, 03 Apr 2024 10:24 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Wed, 03 Apr 2024 10:24 PM IST
विज्ञापन
Fire breaks out in tin shed, goods worth thousands reduced to ashes
टिन शेड के मकान में लगी आग को बुझाते दमकल कर्मी। संवाद
टनकपुर (चंपावत)। नगर के वार्ड संख्या पांच, नई बस्ती में एक टिन शेड के मकान में आग लगने से अफरा तफरी मच गई। दमकल कर्मियों ने किसी तरह आग पर काबू पाया।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार बुधवार को नई बस्ती निवासी राजपाल कश्यप के टिन शेड के मकान में आग लग गई। सूचना पर मौके पर पहुंची दमकल ने आग को काबू किया। दमकम के अधिकारियों ने बताया कि आग से घरेलू सामान, टीवी, पंखा, रजाई आदि जल कर राख हो गई। घर में रखी नकदी भी जलने की बात कही गई है। घटना के समय घर पर कोई नहीं था। गैस सिलेंडर से आग लगने की आशंका जताई गई है। अग्निशमन दल की टीम में वीरेंद्र कुमार, कृपाल सिंह, श्याम सिंह, सुभाष जोशी, पंकज सिंह, राजेंद्र सिंह बिष्ट, त्रिभुवन प्रसाद, मोहित सिंह, चंचल सिंह आदि शामिल रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed