फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   FIR For Rape in Tanakpur

पुलिस कर्मी से दुष्कर्म के आरोप में टनकपुर बार संघ के पूर्व अध्यक्ष पर मुकदमा

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 05 Mar 2022 11:59 PM IST
विज्ञापन
FIR For Rape in Tanakpur
FIR For Rape in Tanakpur
टनकपुर (चंपावत)। एक अधिवक्ता पर शादी का झांसा देकर महिला पुलिसकर्मी से दुष्कर्म करने आरोप लगा है। वकील टनकपुर बार एसोसिएशन का पूर्व अध्यक्ष बताया जा रहा है। पुलिस कर्मी की तहरीर पर वकील के खिलाफ दुष्कर्म, एससी/एसटी की धाराओं में टनकपुर कोतवाली में मुकदमा दर्ज किया गया है। वकील की शह पर पुलिस कर्मी को धमकाने के आरोप में एक महिला पर भी केस दर्ज हुआ है।
विज्ञापन

महिला पुलिसकर्मी ने तहरीर में कहा कि टनकपुर निवासी वकील विजय शुक्ला शादी का झांसा देकर वर्ष 2018 से उसका शारीरिक शोषण करता रहा। गर्भवती होने पर उसका गर्भपात करा दिया। पुलिस कर्मी ने आरोप लगाया कि शादी करने की बात कहने पर वकील टालमटोल करता रहा। महिला पुलिस कर्मी का यह भी आरोप है कि वकील एक महिला के मोबाइल नंबर से जान से मारने की धमकी भी देता रहा। कोतवाल हरपाल सिंह ने बताया कि टनकपुर कोतवाली में वकील के खिलाफ और उसका साथ देने वाली महिला पर भी आईपीसी की धारा 506 और एससी/एसटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। इस संबंध में आरोपी वकील का पक्ष जानने की कोशिश की गई मगर उनका मोबाइल नंबर बंद होने के कारण बात नहीं हो पाई।
विज्ञापन

पूर्व में इस जिले में तैनात रही महिला पुलिसकर्मी की शिकायत पर वकील के खिलाफ टनकपुर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच टनकपुर के सीओ अविनाश वर्मा करेंगे। आगे की कार्रवाई जांच के बाद की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- देवेंद्र पींचा, एसपी, चंपावत।
अभी एफआईआर नहीं देखी है इसलिए प्रतिक्रिया देना ठीक नहीं है लेकिन जितनी जानकारी है, उस नजरिए से यह मामला संदेह के दायरे में है। मिथ्या और किसी खास मंशा से आरोप लगाने की प्रवृत्ति आमतौर पर बढ़ रही है। ऐसे में मामले की निष्पक्ष और सही जांच जरूरी है।
- राम सिंह बिष्ट, अध्यक्ष, जिला बार एसोसिएशन, चंपावत।
2020 से अब तक दुष्कर्म के 23 मुकदमे दर्ज
चंपावत। जिले में दुष्कर्म, छेड़छाड़ और इससे जुड़े मामलों में तेजी आई है। साल 2020 से अब तक आईपीसी की धारा 376 के अंतर्गत 23 मुकदमे दर्ज किए जा चुके हैं।

वर्ष मुकदमे
2020 10
2021 10
2022 03
सैन्यकर्मी पर भी लग चुका दुष्कर्म का आरोप
चंपावत। साढ़े तीन महीने पहले एक सैन्यकर्मी पर भी शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण करने का आरोप लगा था। कोतवाल शांति कुमार ने बताया कि पिछले साल 24 नवंबर को कोतवाली में सैन्यकर्मी के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ था। आरोपी सैन्यकर्मी जेल में है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed