फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Finally the ropeway was damaged for six months

अमर उजाला इंपैक्ट:आखिर ठीक हुआ छह महीने से खराब रोपवे

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 23 Feb 2020 10:36 PM IST
विज्ञापन
Finally the ropeway was damaged for six months
महीनों से खराब खिरद्वारी के रोपवे का फिर से शुरू हुआ संचालन। - फोटो : CHAMPAWAT
चंपावत। चंपावत ब्लाक के पोथ ग्राम पंचायत के आदिम जनजाति वनरावत गांव खिरद्वारी और लोडियालसेरा गांव के बीच सेतु बना रोपवे (रज्जुमार्ग) की अंतत: मरम्मत करा ली गई है। यह रोपवे छह माह से अधिक समय से खराब था। अमर उजाला ने इस खबर को 4 फरवरी को प्रमुखता से प्रकाशित किया था। जिसके बाद महकमा हरकत में आया और अब रोपवे को ठीक करा लिया गया। इसी के साथ इस रोपवे में आवाजाही शुरू हो गई है।
विज्ञापन

लोडियालसेरा से खिरद्वारी को जोड़ने वाला रोपवे पिछले साल जुलाई से खराब था। ग्राम प्रधान सचिन बोहरा का कहना है कि लधिया नदी पर बने इस रोपवे में आई तकनीकी खामी से दोनों तरफ के ग्रामीणों को चार मिनट की दूरी को तय करने में 30 मिनट से अधिक का समय लग रहा था। स्कूल के छोटे बच्चों से लेकर रोजमर्रा के कामकाज को आवाजाही करने वालों को खासी दिक्कत झेलनी पड़ रही थी।
विज्ञापन

रोपवे का संचालन करने वाले ग्रामीण जीत सिंह का कहना है कि अब रोपवे को ठीक करा लिया गया है। रोपवे में आवाजाही शुरू हो गई है। जिला उद्यान अधिकारी एनके आर्या ने बताया कि 3.50 लाख रुपये से कृषि उत्पादन विपणन बोर्ड से इस रोपवे को ठीक करा लिया गया है। रोपवे में मोटर, इंजन ऑयल, वायर की खामी को ठीक कर संचालित कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ठीक होने हैं पांच और रोपवे
चंपावत। खिरद्वारी का रोपवे तो ठीक हो गया है, मगर चंपावत जिले में कई रोपवे अभी भी खराब हैं। सैंदर्क-अमकड़िया, सिमाड़-पुनाबे, दियूरी बैंड-मटेला, उपराकोट-फुरकियाझाला और जलकुनिया से श्यामलाताल का रोपवे खामी के चलते चालू हालत में नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed