फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Finally ended the hunger strike of students

आखिरकार खत्म हुई छात्रों की भूख हड़ताल

Sat, 26 Sep 2015 10:24 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लोहाघाट
ब्यूरो/अमर उजाला, लोहाघाट Updated Sat, 26 Sep 2015 10:24 PM IST
विज्ञापन

अंबेडकर छात्रावास में ठेकेदार की मनमानी के चलते यहां रह रहे छात्रों ने मैस के भोजन का बहिष्कार शनिवार को दिन तक जारी रखा। शनिवार को एसडीएम सीएस डोबाल ने छात्रावास जाकर छात्रों की समस्याएं सुनीं, जिसके बाद विभाग की ओर से भोजन सामग्री की व्यवस्था कर अलग से मैस संचालित करना शुरू कर दिया है।

विज्ञापन


एसडीएम के मैस के लिए रसोई गैस आदि की व्यवस्था करने के साथ शनिवार की शाम से बच्चों को विधिवत भोजन मिलना शुरू हो गया है। एडीओ समाज कल्याण के अनुसार मैस की नई व्यवस्था होने तक छात्रों को विभाग की ओर से भोजन की व्यवस्था नियमित की जाएगी। एसडीएम की ओर से मामले में हस्तक्षेप किए जाने के बाद छात्रों ने व्यवस्था पर संतोष व्यक्त किया है। उधर, जिला समाज कल्याण अधिकारी पीसी जोशी द्वारा इस मुद्दे को लेकर यहां के छात्रावास अधीक्षक को हटाकर उनके स्थान पर एडीओ समाज कल्याण एमडी भट्ट ने कार्यभार संभाल लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed