फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Fight between two youths, fierce commotion

दो युवकों के बीच मारपीट, जमकर काटा हंगामा

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 23 Feb 2020 10:45 PM IST
विज्ञापन
Fight between two youths, fierce commotion
चंपावत। नगर में दो युवकों के बीच किसी बात पर जमकर मारपीट हो गई। मामला कोतवाली तक पहुंचा, तो पुलिस ने एक व्यक्ति को रात भर हवालात में रखा। रविवार सुबह जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में दोनों पक्षों के बीच सुलह करा ली गई।
विज्ञापन

चंपावत में पेट्रोल पंप के निकट एक दुकान में दो युवकों के बीच शनिवार देर शाम विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद मारपीट में बदल गया। लोगों के मुताबिक एक युवक ने धारदार हथियार से युवा व्यापारी पर हमला कर दिया। बीच सड़क में हुए हंगामे और मारपीट को देखकर लोगों की भीड़ जमा हो गई।
विज्ञापन

कुछ लोगों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामला शांत कराने की कोशिश की, लेकिन दोनों युवक एक दूसरे पर आरोप लगाते हुए गाली-गलौच पर उतर आए। आखिरकार व्यापारी की शिकायत पर पुलिस हमलावर युवक को कोतवाली ले आई। रविवार सुबह कुछ जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में दोनों पक्षों के बीच समझौता करा लिया गया। कोतवाल धर्मवीर सोलंकी ने बताया कि किसी भी पक्ष से तहरीर नहीं मिली। साथ ही स्थानीय लोगों की मौजूदगी में समझौता भी हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed