{"_id":"5d1f83378ebc3e3ce13af1c9","slug":"females-reached-hospital-for-ultrasound","type":"story","status":"publish","title_hn":"अल्ट्रासाउंड मशीन के फुंके कार्ड को लाने में हो रही देरी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अल्ट्रासाउंड मशीन के फुंके कार्ड को लाने में हो रही देरी
Fri, 05 Jul 2019 10:34 PM IST
kamlesh kamlesh
चंद्रशेखर जोशी चंपावत।
चंद्रशेखर जोशी चंपावत।
Published by: kamlesh kamlesh
Updated Fri, 05 Jul 2019 10:34 PM IST
विज्ञापन
चंपावत जिला अस्पताल में अल्ट्रासाउंड को आईं महिलाएं।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जुलाई के दो दिनों में मुंबई में हुई 540 मिलीमीटर बारिश ने मायानगरी का जन-जीवन तो अस्त-व्यस्त किया लेकिन इस बारिश की मार यहां की अल्ट्रासाउंड मशीन पर भी पड़ा। मुंबई में बारिश के चलते लोहाघाट की खराब अल्ट्रासाउंड मशीन का उपकरण नहीं आ पा रहा है। यह अल्ट्रासाउंड मशीन बीते 17 दिन से खराब है।
लोहाघाट सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) की अल्ट्रासाउंड मशीन 19 जून से खराब है। मशीन का कार्ड फुंक गया है। लोहाघाट अस्पताल में रोजाना औसतन 45 अल्ट्रासाउंड परीक्षण होते हैं। इसके चलते लोगों को निजी अस्पतालों में रकम खर्च कर अल्ट्रासाउंड परीक्षण कराने को मजबूर होना पड़ रहा है। लोहाघाट के अलावा जिले के मैदानी हिस्से टनकपुर के संयुक्त अस्पताल में रेडियोलोजिस्ट नहीं होने से अल्ट्रासाउंड नहीं हो पा रहे हैं। लोहाघाट और टनकपुर में लोगों को इस वक्त एक्सरे परीक्षण की सुविधा भी नहीं मिल रही है।
अल्ट्रासाउंड मशीन का कार्ड फुंक गया है। यह कार्ड मुंबई से आना है लेकिन भारी बारिश के चलते मुंबई से यह कार्ड नहीं आ सका है। कार्ड मिलने पर दिल्ली से इंजीनियर मशीन की मरम्मत करने को आएंगे। अब मुंबई की बारिश थम गई है। उम्मीद है कि मशीन एक सप्ताह में ठीक हो जाएगी। डॉ. एलएम रखोलिया, रेडियोलोजिस्ट, लोहाघाट।
विज्ञापन
चंपावत में चार बजे तक हो रहे अल्ट्रासाउंड परीक्षण
चंपावत। जिले में इस वक्त एकमात्र चंपावत के जिला अस्पताल में ही अल्ट्रासाउंड और एक्सरे परीक्षण हो रहे हैं। जिला अस्पताल में दो बजे के बजाय शाम चार बजे तक अल्ट्रासाउंड परीक्षण हो रहे हैं। जिला अस्पताल के रेडियोलोजिस्ट डॉ. प्रदीप बिष्ट ने बताया कि अल्ट्रासाउंड परीक्षण कराने वालों की तादाद ज्यादा होने से लोगों की सुविधा के मद्देनजर देर तक अल्ट्रासाउंड परीक्षण कराए जा रहे हैं।
जिला अस्पताल के मुख्य चिकित्साधीक्षक डॉ. आरके जोशी ने बताया कि जिले के किसी अन्य सरकारी अस्पताल में अल्ट्रासाउंड परीक्षण नहीं होने से काफी दूरदराज से लोग यहां पहुंच रहे हैं। बीते तीन दिनों में 311 अल्ट्रासाउंड परीक्षण हो चुके हैं। ब्यूरो
मरीज को तीन किमी तक पैदल डोली के सहारे सड़क तक लाए
चंपावत। जिले के दूरस्थ गांव खटोली पचनई के लमकवा तोक में लिंक मार्ग नहीं होने से ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सड़क सुविधा के अभाव में शुक्रवार को ग्रामीणों ने एक मरीज को तीन किमी तक पैदल डोली के सहारे सड़क तक पहुंचाया।
ग्रामीण काशी राम ने बताया कि खटोली के लमकवा तोक में सड़क नहीं होने से 35 परिवारों को तीन किमी पैदल चलना पड़ता है। कहा कि गांव में रास्ता नहीं होने से मरीजों को डोली में ले जाने में भी ग्रामीणों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। बताया कि शुक्रवार को मरीज जगत राम के पेट में अचानक दर्द हो गया। मरीज का इससे पहले भी पथरी की आपरेशन हो चुका है। उसे डोली के सहारे सड़क तक पहुंचाया गया। मरीज के परिजन उसे इलाज के लिए खटीमा ले गए हैं। ग्रामीण गोपाल राम, विशन राम, हर राम, दुर्गा राम, राजेंद्र राम, प्रेम राम, चंदन राम, प्रयाग राम, किशन राम आदि ने मरीज को सड़क तक पहुंचाने में सहयोग किया।
साढ़े चार घंटे के बजाय अब साढ़े सात घंटे होगा इलाज
लोहाघाट (चंपावत)। अद्वैत आश्रम मायावती के धर्मार्थ अस्पताल में 116 वर्ष बाद इलाज के समय में परिवर्तन किया गया है। अब हर रोज साढ़े चार घंटे के स्थान पर साढ़े सात घंटे इलाज होगा। अस्पताल में इलाज के समय में बढ़ोतरी होने से मरीजों को लाभ मिलेगा। यहां रोजाना 300 से अधिक मरीज आते हैं।
1903 में स्वामी विवेकानंद जी की प्रेरणा से अद्वैत आश्रम मायावती में गरीब, दीन-दुखियों, बेसहारा लोगों को बेहतर इलाज देने के उद्देश्य से अस्पताल की स्थापना की गई। तब से अस्पताल खुलने का समय प्रात: 8:30 बजे से 11 बजे और शाम तीन से पांच बजे तक दो सत्रों में संचालित होता था जिससे दूरदराज से आने वाले रोगियों के लिए कुछ दिक्कतें होती थीं।
दिक्कतों को देखते हुए अद्वैत आश्रम मायावती के वर्तमान अध्यक्ष स्वामी सुद्धिदानंद जी महाराज, आश्रम के प्रबंधक स्वामी सुहृदानंद महाराज और अस्पताल के प्रबंधक स्वामी एकदेवानंद महाराज ने अस्पताल खुलने और बंद होने के समय में परिवर्तन करने का निर्णय लिया जिसे एक जुलाई से लागू कर दिया गया। 116 वर्ष बाद अब अस्पताल सुबह 8.30 बजे से शाम 5.00 बजे तक खुला रहेगा। मध्यान्ह भोजन के चलते स्वास्थ्य सेवाओं का संचालन दोपहर 12 बजे से एक बजे तक स्थगित रहेगा।
दूरदराज के रोगियों को सुविधा देने के मद्देनजर लिया गया निर्णय
लोहाघाट (चंपावत)। अद्वैत आश्रम मायावती के नवागत अध्यक्ष स्वामी सुद्धिदानंद जी महाराज का कहना है कि मरीजों की दिक्कतों को देखते हुए अस्पताल के समय में परिवर्तन किया गया है। लोगों द्वारा दिए जाने वाले दान से अस्पताल में मरीजों का बेहतर इलाज किया जाता है। समय-समय पर दूरदराज से आने वाले डॉक्टरों की ओर से अस्पताल में कैंप लगाकर निस्वार्थ भाव से सेवाएं दी जाती हैं जिससे चंपावत, पिथौरागढ़, नैनीताल और अल्मोड़ा के अलावा नेपाल से आने वाले लोगों के लिए ये कैंप वरदान साबित होते हैं।