फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Father who came for posting of forest inspector son dies of heart attack

Champawat News: वन दरोगा बेटे की तैनाती के लिए आए पिता की हार्ट अटैक से मौत

Mon, 08 Jan 2024 09:03 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Mon, 08 Jan 2024 09:03 PM IST
विज्ञापन
Father who came for posting of forest inspector son dies of heart attack
कमल सिंह। फाइल फोटो

विज्ञापन
चंपावत। जिला मुख्यालय गोरलचौड़ मार्ग पर हार्ट अटैक से उत्तरकाशी निवासी एक बुजुर्ग की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बुजुर्ग की मौत की खबर से परिजनों में कोहराम मच गया है। बुजुर्ग अपने बेटे को वन दरोगा की तैनाती के लिए यहां आए थे।

सोमवार को उत्तरकाशी जिले के बड़कोट से चंपावत वन विभाग में अपनी बेटे आदर्श अस्वाल (21) की तैनाती के लिए आए कमल सिंह (70) गोरलचौड़ मार्ग पर स्थित वन विभाग कार्यालय पहुंचे। तैनाती की सभी कार्यवाही पूरी हो चुकी थीं। इस दौरान अचानक कमल सिंह की तबीयत खराब हो गई। सूचना पर कोतवाल योगेश उपाध्याय टीम के साथ पहुंचे और अचेत हालत में बुजुर्ग को 108 एंबुलेंस सेवा से जिला अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन

वहां अस्पताल में डॉ. गौरांग जोशी ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। अनुमान लगाया जा रहा है कि बुजुर्ग की मौत हार्ट अैटक के कारण हुई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असल कारण का पता चल सकेगा। पिता की मौत से तैनाती के लिए आया बेटा आदर्श सदमे में है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed