फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Father lost his life in the accident, sons demanded investigation

Champawat News: हादसे में गई थी पिता की जान, बेटों ने की जांच की मांग

Sun, 24 Mar 2024 10:20 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Sun, 24 Mar 2024 10:20 PM IST
विज्ञापन
Father lost his life in the accident, sons demanded investigation
लोहाघाट (चंपावत)। विकासखंड के भुमलाई निवासी भुवन चंद्र पुनेठा की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के मामले में उनके पुत्रों ने जांच की मांग उठाई है। उन्होंने डीएम के माध्यम से पिथौरागढ़ के डीएम और एसपी ज्ञापन भेजा है।
विज्ञापन

मृतक पुनेठा के पुत्र मोहित पुनेठा और मनीष पुनेठा ने डीएम नवनीत पांडे को दिए ज्ञापन में कहा है कि उनके पिता भुवन चंद्र पुनेठा चंपावत के एक ठेकेदार के यहां निर्माणाधीन गुरना-पंचेश्वर मोटर मार्ग में पिथौरागढ़ में किराये पर रहकर मुंशी का कार्य करते थे। 10 मार्च को उनके पिता के मोबाइल से भवन स्वामी का फोन आया कि उनके पिता को घायल अवस्था में पिथौरागढ़ अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूचना पर वह पिथौरागढ़ अस्पताल पहुंच गए।
विज्ञापन

यहां गंभीर हालत को देखते हुए पिथौरागढ़ से उन्हें हायर सेंटर रेफर किया गया था। टनकपुर में इलाज के दौरान उनका निधन हो गया। बताया कि पीपलपानी निपटाने के बाद जब वह पिथौरागढ़ उनके कमरे में पहुंचे तो वहां बाइक के अलावा अन्य कोई सामान नहीं था। उन्हें जानकारी मिली कि उनके पिता के साथ मारपीट हुई थी जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए थे। मृतक के पुत्रों ने मामले की जांच की मांग उठाई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed