फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Farmers will get irrigation facility from solar energy

Champawat News: सौर उर्जा से काश्तकारों को मिलेगी सिंचाई सुविधा

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 12 Dec 2022 11:03 PM IST
विज्ञापन
Farmers will get irrigation facility from solar energy
चंपावत। जिले में सिंचाई सुविधा से वंचित गांवों को अब सौर ऊर्जा के माध्यम से सिंचाई की सुविधा मुहैया कराई जाएगी। लघु सिंचाई विभाग ने चंपावत जिले में पहली बार प्रायोगिक तौर पर दो स्थानों पर सौर ऊर्जा से संचालित लिफ्टिंग सिंचाई योजना के निर्माण की कवायद शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पायलट प्रोजेक्ट के तहत चंपावत विकासखंड के बिसौन और पाटी विकासखंड के बिसारी में सोलर पंप आधारित सार्वजनिक सिंचाई योजना का निर्माण किया जाएगा। लघु सिंचाई विभाग के मुताबिक बिसौन और बिसारी में बारह- बारह लाख रुपये की लागत से सोलर पंप आधारित सिंचाई नहरों का निर्माण किया जाएगा जिससे नौ हेक्टेयर क्षेत्रफल में काश्तकारों को सिंचाई की सुविधा मिल सकेगी। बिसौन में पांच हेक्टेयर और बिसारी में चार हेक्टेयर क्षेत्रफल में सिंचाई हो सकेगी। विभाग की ओर से दोनों स्थानों पर सोलर लिफ्टिंग सिंचाई योजना के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। जल्द ही निर्माण कार्य पूरा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

बिसौन में 20 और बिसारी में किसानों को मिलेगा लाभ
चंपावत। लघु सिंचाई विभाग की ओर से दो स्थानों पर बनाई जा रही सोलर पंपिंग सिंचाई योजना से प्रथम चरण में कुल 35 काश्तकारों को सिंचाई सुविधा का लाभ मिलेगा। इसमें बिसौन में 20 और बिसारी में 15 काश्तकारों को सोलर पंपिंग योजना का लाभ मिल सकेगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

उपभोक्ता समिति करेगी योजनाओं का रखरखाव
चंपावत। सौर ऊर्जा से संचालित होने वाली पंपिंग सिंचाई योजनाओं का रखरखाव काश्तकारों की उपभोक्ता समिति की ओर से किया जाएगा। सौर ऊर्जा से चलने के कारण योजना से सिंचाई करने वाले काश्तकारों को बेहद कम लागत में आसानी से सिंचाई सुविधा मिल सकेगी। संवाद

चंपावत ब्लाक के बिसौन और पाटी ब्लॉक के बिसारी में पहली बार प्रायोगिक तौर पर सोलर पंपिंग योजना के माध्यम से काश्तकारों को सिंचाई सुविधा मुहैया कराई जाएगी। यदि यह प्रयोग सफल रहा तो जिले के अन्य स्थानों पर भी सोलर पंपिंग योजना का निर्माण किया जाएगा।
- प्रशांत कुमार, अधिशासी अभियंता, लघु सिंचाई, चंपावत।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed