{"_id":"5bc4cf45bdec226939027884","slug":"farmers-protested-against-fake-signatures","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसानों के फर्जी हस्ताक्षर करने पर प्रदर्शन किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसानों के फर्जी हस्ताक्षर करने पर प्रदर्शन किया
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत।
Updated Mon, 15 Oct 2018 11:02 PM IST
विज्ञापन
चंपावत में सड़क को लेकर प्रदर्शन करते मझेड़ा के ग्रामीण।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धौन-बडोली सड़क का विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। मझेड़ा के ग्रामीणों ने धौन-बडोली स्वीकृत मोटर मार्ग में भूमि अधिग्रहण प्रमाण पत्र पर पीएमजीएवाई के माध्यम से किसानों के फर्जी हस्ताक्षर करने का आरोप लगाया और जिला मुख्यालय में प्रदर्शन किया।
मझेड़ा वासियों ने सोमवार को भूमि अधिग्रहण प्रमाण पत्र में फर्जी हस्ताक्षर करने वालों के खिलाफ कार्रवाई को लेकर प्रदर्शन करते हुए डीएम को ज्ञापन सौंपा। बताया कि पीएमजीएसवाई के माध्यम से 40 साल पहले मृतक किसान के हस्ताक्षर भी 2014 में भूमि अधिग्रहण प्रमाण पत्र में किए गए हैं।
ग्रामीण सुरेश भट्ट ने बताया कि सूचना का अधिकार अधिनियम के तहत सूचना मांगे जाने के बाद यह फर्जीवाड़ा सामने आया है। धौन-बडोली सड़क को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा है। बडोली और मझेड़ा के ग्रामीण सड़क को लेकर कई बार कलक्ट्रेट में धरना, प्रदर्शन भी कर चुके हैं।
विज्ञापन
इस संबंध में डीएम की ओर से एसडीएम की अध्यक्षता में गठित पांच सदस्यीय टीम मौका मुआयना भी कर चुकी है। प्रदर्शन करने और ज्ञापन देने वालों में दुर्गा दत्त, मनीराम भट्ट, खिलानंद, बंशीधर, जगदीश चंद्र भट्ट, गणेश भट्ट, शिव दत्त, टीकाराम भट्ट आदि शामिल रहे।