फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Farmers are forced to sell Malta and oranges at throwaway prices.

Champawat News: किसान औने-पौने दाम में माल्टा और संतरा बेचने के लिए मजबूर

Thu, 15 Jan 2026 10:54 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Thu, 15 Jan 2026 10:54 PM IST
विज्ञापन
Farmers are forced to sell Malta and oranges at throwaway prices.
लोहाघाट में माल्टा से लदे पेड़। संवाद
लोहाघाट (चंपावत)। क्षेत्र में सिटरस प्रजाति के फलों का किसानों को उचित मूल्य नहीं मिल पा रहा है। किसान औने-पौने दामों में बिचौलियों को अपने फल बेचने के लिए मजबूर हो रहे हैं। सिटरस फलों की खरीद के लिए स्थानीय स्तर पर कोई मंडी न होने से किसानों को इसका खामियाजा भुगतना पड़ता है।
विज्ञापन

लोहाघाट के गुमदेश, पंचेश्वर, पुलहिंडोला, चमदेवल, कोटला, खीड़ी, ढोरजा, फोर्ती, बिशंग, चौड़ी बलांई आदि क्षेत्रों में माल्टा, बड़ा नींबू और संतरा पैदा होता है लेकिन यहां के किसानों को इनका उचित मूल्य नहीं मिल पाता है। किसान माल्टा को छह से आठ रुपये, बड़ा नींबू छह रुपये किलो और संतरा 25 से 50 रुपये किलो तक बेच जा रहे हैं। काश्तकार रमेश सिंह, प्रकाश का कहना है कि अब सिटरस फलों की खेती करना भी घाटे का सौदा हो रहा है। दूर गांवों से लोहाघाट बाजार तक फलों को लाने में ही काफी खर्चा आ जाता है। इसके बाद बिचौलियों के हाथ औने-पौने दामों में अपने फलों को बेचना पड़ता है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed