फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Family members are shocked by the death of mother and daughter

Champawat News: मां-बेटी की मौत से सदमे हैं परिजन

Sat, 23 Mar 2024 11:01 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Sat, 23 Mar 2024 11:01 PM IST
विज्ञापन
Family members are shocked by the death of mother and daughter
टनकपुर (चंपावत)। शारदा नदी में मां-बेटी के डूबने की घटना से मायके और ससुराली पक्ष सदमे में है। ससुराल में मातम पसरा रहा और घसियारा मंडी शोक में डूबा रहा। शनिवार को गमगीन माहौल में मां-बेटी का अंतिम संस्कार किया गया। मायके पक्ष से मृतका के दोनों भाई शुक्रवार देर रात पहुंचे। घर में मां और बड़ी बहन को खो चुकी तीन वर्ष की मासूम सांची है। दोनों नदी किनारे क्यों गए यह अभी भी सवाल बना हुआ है।
विज्ञापन

बता दें कि शुक्रवार की दोपहर शारदा बैराज मार्ग पर आने-जाने वाले लोगों ने एक बच्ची और एक महिला को डूबते देखा तो शोर मचाया। सूचना पर पुलिस तैराक और एसडीआरएफ की टीम ने दोनों को निकाला और उप जिला अस्पताल पहुंचाया लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका। करीब दो घंटे बाद दोनों की शिनाख्त घसियारा मंडी निवासी कंचन सक्सेना (30) पत्नी संजय सक्सेना और दिव्यांशी (07) पुत्री संजय सक्सेना के रूप में हुई।
विज्ञापन

सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। एसएसआई बीएस बिष्ट ने मायके पक्ष यूपी के जिला रामपुर के सैफनी गांव में सूचना दी। रात में ही मायके से मृतका का भाई सोनू और पप्पू पहुंचे। एसएसआई ने बताया कि पुलिस को फिलहाल तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इधर मृतका की देवरानी कीर्ति ने बताया कि कंचन अपनी बड़ी बेटी दिव्यांशी और छोटी बेटी सांची (03) को होली पर कपड़े दिलाने के लिए दुकान गई थी। उसने कपड़े दिलाकर अपने पति संजय की टेलर की दुकान में छोटी बेटी को छोड़ा और दवा लेने की बात कहकर अस्पताल की ओर चली गई। इसके बाद दोनों के डूबने की सूचना मिली। वह कैसे वहां पहुंची यह किसी को पता नहीं है। बताया कि कंचन की शादी वर्ष 2016 में हुई थी। मृतका की ननद लवली ने बताया कि दिव्यांशी शिशु मंदिर में कक्षा एक में पढ़ती थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed