फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Fallowup of GIC Sukhidhang Case

जीआईसी सूखीढांग के आरोपित शिक्षक से दो बिंदुओं पर मांगा स्पष्टीकरण

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 21 May 2022 11:45 PM IST
विज्ञापन
Fallowup of GIC Sukhidhang Case
Fallowup of GIC Sukhidhang Case
चंपावत/टनकपुर। सूखीढांग जीआईसी के मध्याह्न भोजन (एमडीएम) विवाद के बीच एक शिक्षक पर दो छात्राओं से अभद्रता और पिटाई करने सहित दो बिंदुओं पर स्पष्टीकरण मांगा गया है। सीईओ जितेंद्र सक्सेना ने बताया कि आरोपित शिक्षक से दो दिन के भीतर सफाई देने के लिए कहा है।
विज्ञापन

कुछ अभिभावकों ने 14 मई को 10वीं कक्षा की दो छात्राओं के साथ अभद्रता और पिटाई करने का आरोप लगाया था। इन अभिभावकों ने शिक्षक कमल राजन पर अक्सर दुर्व्यवहार करने का भी आरोप लगाया है। सीईओ का कहना है कि 20 मई को सूखीढांग जीआईसी में डीएम की मौजूदगी में हुई पूछताछ में शिक्षक ने छात्राओं की पिटाई करने की बात स्वीकारी भी थी। डीएम नरेंद्र सिंह भंडारी के जांच के आदेश के बाद सीईओ ने शिक्षक से स्पष्टीकरण तलब किया है। सीईओ सक्सेना ने कहा कि शिक्षक ने खुद पिटाई की बात कबूल की है। ऐसे में उन्हें यह बताना होगा कि उन्होंने छात्राओं के साथ ये सलूक क्यों और किन परिस्थितियों में किया है। अभिभावकों के एतराज पर भी शिक्षक को सफाई देने के लिए कहा गया है। इस स्पष्टीकरण के बाद ही आगे की कार्रवाई होगी। दूसरी तरफ आरोपित शिक्षक ने मामले में निर्धारित समय के भीतर स्पष्टीकरण देने की बात कही है।
विज्ञापन

विवाद के पीछे थी भरोसे की कमी
चंपावत/टनकपुर। सूखीढांग जीआईसी का एमडीएम विवाद प्रशासनिक अधिकारियों की सूझबूझ से शुक्रवार को सुलझा लिया गया। पिछले साल दिसंबर के बाद मई में फिर शुरू हुए विवाद के पीछे कुछ अभिभावकों और एससी जाति की भोजनमाता के बीच विश्वास की कमी बताई गई है। दिसंबर में कुछ अभिभावक और जीआईसी से जुड़े छह लोगों पर मुकदमा दर्ज हुआ था। भोजनमाता की शिकायत पर हुए इस मुकदमे में की अभी भी जांच चल रही है। बताते हैं कि इस मुकदमे से दोनों तरफ भरोसे की कमी हुई। इसकी परिणति कुछ बच्चों के स्कूल में खाना न खाने के रूप में सामने आई है। अब प्रशासन की इस नई पहल से इस दिशा में दोनों पक्षों को काफी हद तक करीब लाने में कामयाबी मिली है। वहीं सीईओ जितेंद्र सक्सेना का कहना है कि सूखीढांग जीआईसी में माहौल बेहतर है। अभिभावकों की किसी भी तरह की गलतफहमियों को दूर करने का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed