{"_id":"69837d82f86b59e8190bb4f1","slug":"fake-id-of-dm-champawat-created-on-whatsapp-champawat-news-c-229-1-shld1026-135135-2026-02-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: व्हाट्सएप पर डीएम चंपावत की बना दी फेक आईडी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: व्हाट्सएप पर डीएम चंपावत की बना दी फेक आईडी
Wed, 04 Feb 2026 10:40 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Wed, 04 Feb 2026 10:40 PM IST
विज्ञापन
चंपावत। अंतरराष्ट्रीय साइबर अपराधियों ने डीएम मनीष कुमार की फोटो लगा कर व्हाट्सएप पर खाता बनाया है। फेक आईडी से चंपावत के अधिकारियों को अंग्रेजी में मैसेज कर हालचाल लिया जा रहा है। जानकारी के बाद डीएम कार्यालय ने पुलिस में प्राथमिकी दर्ज कराई है।
बुधवार को वियतनाम के +84 564261676 नंबर से जिले के अधिकारियों को व्हाट्सएप पर अंग्रेजी में मैसेज आने लगे। अधिकारियों ने मैसेज चेक किया तो डीएम चंपावत की फोटो लगी मिली। सभी अधिकारी हैरान हो गए। विदेशी नंबर होने के कारण अधिकारी सजग हो गए। वन विभाग के एसडीओ सुनील कुमार को बुधवार को एक अज्ञात नंबर से व्हाट्सएप पर हैलो का मैसेज आया। डिस्प्ले पिक्चर में डीएम मनीष कुमार की फोटो लगी हुई थी।
एसडीओ सुनील कुमार शक होने पर डीआईओ धीरज कार्की को इसकी जानकारी दी और उन्होंने नंबर को ब्लॉक कर दिया। डीआईओ ने फेक आईडी की जानकारी डीएम मनीष कुमार को जानकारी दी। डीएम ने तुरंत लोगों से इस तरह के मैसेज की अनदेखी करने को कहा। फेक आईडी वाले व्हाट्सएप खाते का स्क्रीन शॉट उन्होंने अपने स्टेटस पर लगा लोगों से सावधान रहने की अपील की। थानाध्यक्ष बीएस बिष्ट ने बताया कि डीएम कार्यालय के माध्यम से प्राथमिक मिली है। मामला की साइबर सेल जांच कर रहा है।
विज्ञापन
बता दें कि अगस्त 2024 में भी तत्कालीन डीएम नवनीत पांडेय की व्हाट्सएप फेक आईडी बनाकर अधिकारियों और कर्मियों से धनराशि मांगी गई थी। तभी भी डीएम ने तत्परता दिखाते हुए तुरंत पुलिस में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। वहीं कुछ साल पहले पूर्व सूचना अधिकारी चंपावत गिरिजा शंकर जोशी की भी व्हाट्सएप पर फोटो लगा कर फेक आईडी बना कर उनके परिचितों से धनराशि मांगी गई थी। इसमें कुछ ने विश्वास कर धनराशि डाली भी थी।