{"_id":"5824b33a4f1c1bf67eb3a3cf","slug":"fair-start-preparing","type":"story","status":"publish","title_hn":"नगरूघाट मेले की तैयारियां शुरू ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नगरूघाट मेले की तैयारियां शुरू
ब्यूरो/अमर उजाला, लोहाघाट (चंपावत)।
Updated Thu, 10 Nov 2016 11:19 PM IST
विज्ञापन
मेले की तैयारी शुरू
- फोटो : अमर उजाला
लोहाघाट (चंपावत)। नेपाल सीमा से लगे रौंसाल के सीमावर्ती नागार्जुन धाम नगरूघाट में कार्तिक पूर्णिमा को लगने वाले नगरूघाट मेले की तैयारियां शुरू हो गई हैं। 13 नवंबर की रात को मेला होगा। मेले में शांति व्यवस्था बनाने के लिए ग्रामीणों ने पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपकर पुलिस व्यवस्था करने की मांग की है।
विज्ञापन
मेले का मुख्य आकर्षण बगोटी, सल्टा और जमरसों गांवों से निकलने वाले देवरथ और डुंगरालेटी, पासम, देवकुड़ा, सुनकुरी, मजपीपल, डुमडाई, सुल्ला आदि गांवों से निकलने वाली शोभायात्रा और जत्थे होंगे। मेला समिति के अध्यक्ष बहादुर चंद, सचिव विक्रम सामंत, अनिल पांडेय, डॉ.सतीश पांडेय, कमल बोहरा, रमेश चंद, देव सिंह, सुभाष राम, मोहन पांडेय, भुवन भट्ट आदि लोग जुटे हुए हैं।
विज्ञापन