{"_id":"5f3ac3008ebc3e41180c9c03","slug":"expressing-anger-over-the-plight-of-salna-kanakot-road-champawat-news-hld3936549164","type":"story","status":"publish","title_hn":"सलना-कानाकोट सड़क की बदहाली पर नाराजगी जताई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सलना-कानाकोट सड़क की बदहाली पर नाराजगी जताई
विज्ञापन
लधौन मोटर मार्ग में गड्ढों से पटी सड़क।
- फोटो : CHAMPAWAT
लोहाघाट (चंपावत)। सलना-कानाकोट सड़क की बदहाली पर क्षेत्रीय लोगों ने आक्रोश जताया है। आक्रोशित ग्रामीणों ने पीएमजीएसवाई के ईई को सड़क की मरम्मत कर उसमें डामरीकरण करने की मांग की है। शीघ्र मरम्मत न होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है।
अशोक माहरा के नेतृत्व में ईई को दिए ज्ञापन में कहा गया है कि सलना-कानाकोट मोटर मार्ग मध्य गंगोल क्षेत्र का प्रमुख मार्ग है। जहां से त्यारसों, जनकांडे, लड़ी, सिरतोली, सिरमोली, खुतेली, कानाकोट आदि गांवों की पांच हजार से अधिक की आबादी को जोड़ता है। इस क्षेत्र में सात प्राथमिक विद्यालय, एक इंटर कॉलेज, दो जूनियर हाईस्कूल हैं। इस सड़क पर जगह-जगह बने बड़े बड़े गड्ढे हर वक्त दुर्घटनाओं को दावत दे रहे हैं। जिसमें पैदल चलने वाले लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। सड़क पर बने गड्ढों के कारण वाहनों को भी काफी नुकसान हो रहा है। ज्ञापन देने वालों में ग्राम प्रधान प्रकाश सिंह माहरा, बची सिंह, मीना बोहरा, दीपक सिंह, मदन लाल, विनीता, बलराज सिंह, किशोर सिंह, प्रमोद सिंह, दिनेश सिंह आदि शामिल थे। इधर पीएमजीएसवाई के सहायक अभियंता राजीव का कहना है कि बरसात का मौसम सही होने के बाद सड़क में बने पेंचों को भरने का कार्य शुरू कर दिया जाएगा।
लधौन को जाने वाली सड़क बदहाल, परेशान हो रहे लोग
चंपावत। पाटी तहसील के लधौन क्षेत्र की सड़क बारिश के चलते बदहाल बनी है। सड़क पर गड्ढों के चलते सफर करने में काफी दिक्कतें उठानी पड़ रही हैं। ग्रामीणों ने सड़क की बदहाली दूर न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। प्रशांत कुमार, चंचल कुमार, शिवम कुमार सहित कई ग्रामीणों का कहना है कि बारिश के चलते सड़क पर जगह-जगह गड्ढे होने से चारपहिया वाहनों की आवाजाही नहीं हो पा रही है। ऐसे में लोग पैदल जाने को मजबूर हो रहे हैं। खाद्य सामग्री और अन्य जरूरी चीजों की आपूर्ति में अधिक ढुलान देना पड़ रहा है। संवाद