फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Express trains from Tanakpur jammed, silence spread at the station

Champawat News: टनकपुर से एक्सप्रेस ट्रेनों के चक्के जाम, स्टेशन पर पसरा सन्नाटा

Fri, 19 Jul 2024 11:57 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Fri, 19 Jul 2024 11:57 PM IST
विज्ञापन
Express trains from Tanakpur jammed, silence spread at the station
टनकपुर(चंपावत)। टनकपुर रेलवे स्टेशन में 12वें दिन भी एक्सप्रेस ट्रेनों का संचालन न होने से स्टेशन पर सन्नाटा पसरा रहा। मात्र तीन लोकल पीलीभीत तक ट्रेनों का संचालन हो रहा है। इससे लंबी दूरी के यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। रेलवे अधिकारियों का कहना है कि जल्द पीलीभीत से आगे लाइन की मरम्मत पूरी होने के साथ संचालन शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन

सात-आठ जुलाई को हुई भारी बरसात से रेलवे लाइनों में जलभराव और क्षति हुई। रेलवे ने आठ से 18 जुलाई तक टनकपुर से संचालित सभी आठ ट्रेनों का संचालन बंद कर दिया था। इसके बाद 11 जुलाई को पीलीभीत तक एक लोकल ट्रेन संचालित हुई। 12 जुलाई से तीन लोकल ट्रेनों का संचालन हो रहा है। जबकि दिल्ली, देहरादून, लखनऊ, मथुरा आदि के लिए एक्सप्रेस ट्रेनों का संचालन बंद हो गया है। इससे स्टेशन में अधिकांश समय सन्नाटा पसरा हुआ है और एक्सप्रेस ट्रेन से सफर करने वाले यात्री बस और निजी संसाधनों पर निर्भर हैं। स्टेशन अधीक्षक केडी कापड़ी ने बताया कि आठ ट्रेनों के संचालन में औसतन सामान्य दिनों में 1500 से अधिक यात्री यात्रा करते हैं। तीन लोकल ट्रेनों से 16 जुलाई को 677, 17 जुलाई को 382 यात्रियों ने यात्रा की। बताया कि पीलीभीत से शाहजहांपुर की लाइन ठीक है, लेकिन पीलीभीत से बरेली के बीच लाइन क्षतिग्रस्त होने से संचालन प्रभावित हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed