फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Expenditure observer Ankita Pandey inspected MCMC

Champawat News: व्यय प्रेक्षक अंकिता पांडेय ने किया एमसीएमसी का निरीक्षण

Wed, 27 Mar 2024 11:02 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Wed, 27 Mar 2024 11:02 PM IST
विज्ञापन
Expenditure observer Ankita Pandey inspected MCMC
चंपावत। बैंक से 10 लाख रुपये से अधिक धनराशि के लेन देन पर निगरानी रखते हुए तत्काल संबंधित को रिपोर्ट करते हुए कार्रवाई की जाए। यह बात व्यय प्रेक्षक अंकिता पांडेय ने नोडल व्यय अनुश्रवण समिति से पैसों के लेनदेन के प्रकरणों पर चर्चा करते हुए कहीं। उन्होंने कहा कि विभिन्न बैंकों में पुराने और बंद खाते की निगरानी करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

लोक सभा चुनाव को लेकर चुनाव आयोग की ओर से तैनात व्यय प्रेक्षक अंकिता पांडेय ने बुधवार को जिला सभागार में निर्वाचन व्यय लेखा मॉनिटरिंग दलों के साथ बैठक में कहा कि निर्वाचन को स्वतंत्र, निष्पक्ष रूप से संपन्न कराने को लेकर व्यय अनुवीक्षण तंत्र के अंतर्गत गठित टीम हर एक निर्वाचन व्यय पर पैनी नजर रखें।
विज्ञापन

जिला निर्वाचन अधिकारी डीएम नवनीत पांडे ने प्रेक्षक को जिले में लोकसभा चुनाव के लिए गठित विभिन्न टीमों की जानकारी दी। व्यय प्रेक्षक अंकिता ने एमसीएमसी का निरीक्षण किया। नोडल मीडिया गिरिजा शंकर जोशी ने बताया की समिति की ओर से निरंतर समाचार पत्रों, सोशल मीडिया, इलेक्ट्रॉनिक चैनलों पर पेड न्यूज और विज्ञापनों की सतत निगरानी की जा रही है। इस दौरान उप जिला निर्वाचन अधिकारी हेमंत कुमार वर्मा, सहायक रिटर्निंग अधिकारी रिंकू बिष्ट, आकाश जोशी, नोडल व्यय सीमा बंगवाल, नोडल कंट्रोल रूम अरविंद गौड़ सहित टीमों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed