{"_id":"681a431178a843bad0073883","slug":"executive-elections-of-all-four-blocks-will-be-held-from-13th-to-15th-champawat-news-c-229-1-cpt1001-123592-2025-05-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: चारों ब्लाॅकों के कार्यकारिणी चुनाव 13 से 15 तक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: चारों ब्लाॅकों के कार्यकारिणी चुनाव 13 से 15 तक
Tue, 06 May 2025 10:42 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Tue, 06 May 2025 10:42 PM IST
विज्ञापन
चंपावत। जिले में राजकीय शिक्षक संगठन की जिला कार्यकारिणी के चुनाव 23 और 24 मई को होंगे। जिलाध्यक्ष जगदीश सिंह अधिकारी ने बताया कि जिला इकाई के चुनाव से पूर्व संगठन के ब्लॉक इकाई के चुनाव करा लिए जाएंगे। साथ ही ब्लॉक कार्यकारिणी के चुनाव के लिए तिथियों का निर्धारण भी किया गया। उन्होंने बताया कि 13 मई को पाटी ब्लॉक इकाई, 14 मई को चंपावत ब्लॉक और 15 मई को लोहाघाट तथा बाराकोट ब्लॉक की कार्यकारिणी के चुनाव होंगे। इसके बाद 23 और 24 मई को राजकीय शिक्षक संगठन की जिला कार्यकारिणी के चुनाव होंगे। संवाद
विज्ञापन