{"_id":"61574cb18ebc3e763777466b","slug":"exam-for-accountants-exam-champawat-news-hld43995865","type":"story","status":"publish","title_hn":"रद्द करो सहायक लेखाकार परीक्षा, गड़बड़ी का आरोप लगाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रद्द करो सहायक लेखाकार परीक्षा, गड़बड़ी का आरोप लगाया
विज्ञापन
चंपावत में डीएम विनीत तोमर को ज्ञापन देते सहायक लेखाकार परीक्षा के अभ्यर्थी। फोटो: संवाद न्यूज ए?
- फोटो : CHAMPAWAT
चंपावत। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की ओर से इस साल 12 सितंबर से तीन दिन तक हुई सहायक लेखाकार की ऑनलाइन लिखित परीक्षा विवादों के घेरे में आ गई है। प्रश्नपत्र की कई खामियों से चिंतित परीक्षार्थियों ने परीक्षा रद्द करने की मांग की है। इसी क्रम में शुक्रवार को युवाओं ने डीएम के जरिये मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेज परीक्षा रद्द करने की मांग की है।
सहायक लेखाकार के 594 पदों के लिए प्रदेश में 9400 अभ्यर्थियों ने ऑनलाइन केंद्रों से परीक्षा दी। शेखर पांडेय, सुरेंद्र सिंह बोरा, योगेश पांडेय, सूरज ओली, हेमा पांडेय, रीता पांडेय, जगदीश महर, पंकज भट्ट आदि ने सीएम को भेजे ज्ञापन में परीक्षा में हुई खामियों के मद्देनजर इसे निरस्त करने का आग्रह कर निष्पक्ष और सही तरीके से फिर से जल्द ही परीक्षा आयोजित करने का आग्रह किया है।
ये हैं परीक्षार्थियों की आपत्ति
प्रश्नपत्र के अंग्रेजी से हिंदी अनुवाद में कई गलतियां (जैसे अंग्रेजी के कैपिटल का अर्थ पूंजी था, लिख दिया राजधानी, ड्रॉ का अर्थ आहरण था, लिख दिया चित्र), 30 से 40 आंकिक प्रश्न होने से दो घंटे के तय समय में हल करना संभव नहीं, इंटरनेट सेवा 15 से 20 मिनट बाधित रही, परीक्षा का आयोजन करने वाली कंपनी की विश्वसनीयता पर भी गंभीर सवाल उठाए।