फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Exam Champawat Education

चम्पावत: 36 दिनों में दूसरी बार पटवारी परीक्षा के लिए तैयार 5358 अभ्यर्थी

Sun, 12 Feb 2023 04:48 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Sun, 12 Feb 2023 04:48 AM IST
विज्ञापन
Exam Champawat Education
चंपावत। 36 दिन के अंतराल में चंपावत जिले के 5358 अभ्यर्थी उत्तराखंड लोक सेवा आयोग की ओर से आयोजित पटवारी, लेखपाल की दूसरी बार परीक्षा देंगे। तमाम उतार-चढ़ाव के बावजूद रविवार को होने वाली परीक्षा के लिए अभ्यर्थी तैयार है। उनका कहना है कि इस बार व्यवस्था हो कि फिर से इस परीक्षा को न देना पड़े।
विज्ञापन


पेपर लीक होने के बाद फिर से इतनी जल्दी पेपर देना आसान नहीं। नकल रोकने के अध्यादेश के बाद प्रभावी कार्रवाई की उम्मीद ही की जा सकती है। कविता, चंपावत।

पेपर लीक होने के बाद फिर से परीक्षा देना चुनौतीपूर्ण अनुभव रहेगा। हालांकि इस बात का संतोष है कि पांच हफ्ते के अंतराल में फिर से इम्तिहान कराई जा रही है। नीरज, चंपावत।
विज्ञापन


उम्मीद है कि इस बार आठ जनवरी न दोहराया जाए। नकल रोकने वाला अध्यादेश अपना काम करेगा और नकल माफियाओं में पेपर लीक करने का दुस्साहस न हो। गौरव, चंपावत।

पटवारी परीक्षा केवल अभ्यर्थियों के लिए ही नहीं बल्कि सरकारी तंत्र का भी कड़ा इम्तिहान होगा। इसके निष्पक्षता से संपन्न होने से विश्वास बढ़ेगा अन्यथा हौसला टूटेगा। हेमा कठायत, चंपावत।
विज्ञापन
विज्ञापन



निष्पक्ष परीक्षा के पुख्ता प्रबंध का दावा
चंपावत। प्रशासन ने पटवारी, लेखपाल की लिखित परीक्षा की पुख्ता तैयारी का दावा किया है। डीएम नरेंद्र सिंह भंडारी ने बताया कि परीक्षा केंद्रों के 200 मीटर के दायरे में धारा 144 लागू की गई है। परीक्षा के लिए टनकपुर के एसडीएम सुंदर सिंह, रिंकू बिष्ट और अनिल कुमार चन्याल जोनल मजिस्ट्रेट बनाए गए हैं।

परीक्षा से संबंधित महत्वपूर्ण बिंदु
-चंपावत जिले में 26 केंद्रों में सुबह 11 से अपरान्ह एक बजे तक होने वाली परीक्षा में 5358 अभ्यर्थी पंजीकृत हैं।
-चंपावत में नौ, लोहाघाट में नौ, टनकपुर में छह और बनबसा में दो परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। हर केंद्र के लिए एक-एक सेक्टर मजिस्ट्रेट, पर्यवेक्षक और दो कक्ष निरीक्षकों के अलावा पुरुष और महिला पुलिस कर्मी तैनात रहेंगे।

-अभ्यर्थियों को सुबह 9:30 बजे तक परीक्षा केंद्र पहुंचना होगा।


रोडवेज ने छह अतिरिक्त बसें लगाईं, प्रवेशपत्र दिखाकर फ्री में आवाजाही
चंपावत/लोहाघाट। रविवार को होने वाली परीक्षा के लिए रोडवेज बसों में अभ्यर्थी टिकट की राशि चुकाए बगैर आवाजाही कर सकेंगे। इसके लिए बस उन्हें पटवारी, लेखपाल परीक्षा का प्रवेशपत्र दिखाना होगा। वहीं रोडवेज ने शनिवार को छह अतिरिक्त बसें लगाई। लोहाघाट के एजीएम नरेंद्र कुमार गौतम ने बताया कि अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए लोहाघाट से पिथौरागढ़ के लिए एक और टनकपुर से लोहाघाट के लिए पांच अतिरिक्त बसों का संचालन किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed