फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Every patient coming to the hospital should get better treatment: DM

अस्पताल में आने वाले हर मरीज का बेहतर इलाज हो : डीएम

Sun, 26 May 2024 11:11 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Sun, 26 May 2024 11:11 PM IST
विज्ञापन
Every patient coming to the hospital should get better treatment: DM
चंपावत में चिकित्सा प्र​बंधन समिति की बैठक लेते डीएम नवनीत पांडे। संवाद
चंपावत। डीएम नवनीत पांडे की अध्यक्षता में आयोजित जिला चिकित्सालय चंपावत, उप जिला चिकित्सालय लोहाघाट और टनकपुर की चिकित्सालय प्रबंधन समिति की त्रैमासिक बैठक हुई। बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।
विज्ञापन

तय किया गया कि अस्पतालों के बेहतर स्वास्थ्य प्रबंधन, आवश्यक चिकित्सा सुविधाएं, उपकरण, विशेष सफाई व्यवस्था, चिकित्सालयों में बिजली, पेयजल समेत विभिन्न सुविधाएं विकसित करने, अतिरिक्त कक्ष के निर्माण कराए जाने आदि का निर्णय लिया गया।
विज्ञापन

डीएम ने कहा कि चिकित्सालय में आने वाले हर एक मरीज का बेहतर इलाज हो और वह स्वस्थ होकर जाए। मरीज को अस्पताल से ही दवाइयां मिलें, भर्ती मरीज को अस्पताल में बेहतर सुविधा स्वास्थ्य इलाज के साथ ही भोजन आदि सहित सभी व्यवस्थाएं सही और समय से मिलें।
विज्ञापन
विज्ञापन

इलाज के लिए वाट्सएप नंबर जारी
चंपावत। बैठक में डीएम के निर्देश पर टनकपुर उप जिला चिकित्सालय में मरीजों को 24 घंटे स्वास्थ्य इलाज को लेकर एक वाट्सएप मोबाइल नंबर 94107-49144 भी जारी किया गया जो 24 घंटे ऑनलाइन रहेगा। इसमें वार्ता के साथ ही वाट्सएप कॉल और मैसेज भी किया जा सकता है।

बैठक में तीनों अस्पतालों के वार्षिक आय-व्यय पर चर्चा करते हुए वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए विभिन्न आवश्यक व्यवस्थाओं आदि पर होने वाले व्यय खर्चों पर चर्चा की गई। बैठक में सीएमओ डॉ. केके अग्रवाल, वरिष्ठ कोषाधिकारी सीमा बंगवाल, एसटीओ गणेश चौथिया सहित समिति के सदस्य आदि थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed