{"_id":"65cba37eeddc6c458e02e072","slug":"every-house-in-manch-is-not-getting-water-through-tap-scheme-champawat-news-c-229-1-shld1010-105404-2024-02-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: मंच में हर घर नल योजना से नहीं मिल रहा है पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: मंच में हर घर नल योजना से नहीं मिल रहा है पानी
Tue, 13 Feb 2024 10:44 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Tue, 13 Feb 2024 10:44 PM IST
विज्ञापन
चंपावत जिले के सीमांत मंच कस्बे में हैंडपंप से पानी भरते लोग। संवाद
चंपावत। मंच कस्बे में बीते 15 दिनों से पानी की लाइन खराब होने से ग्रामीणों को हैंडपंप से पानी ढोना पड़ रहा है। यहां हर घर नल योजना से पानी नहीं मिलने से मंच के ग्रामीणों सहित बैंक, पुलिस चौकी, तहसील कार्यालय, आईटीआई, स्कूल आदि में दिक्कतों का सामान करना पड़ रहा है।
मंच के दो हैंडपंप भी खराब हैं। एकमात्र हैंडपंप के सहारे कस्बे के लोगों की प्यास बुझ रही है। ग्रामीणों की ओर से इसकी सूचना जल संस्थान को दिए जाने के बाद भी खराब हैंडपंपों को ठीक नहीं किया जा सका है।
ग्रामीण संदीप महर, सुंदर महर, सौरभ महर, प्रधान दीपक महर ने शासन प्रशासन से मंच की पाइप लाइन जल्द ठीक करने की मांग उठाई है। जल संस्थान के अवर अभियंता हेमंत फुलारा ने बताया कि पेयजल योजना के स्रोत में पानी कम होने से मंच तक पानी नहीं पहुंच पा रहा है। फरवरी के अंत तक मंच के लोगों को पंपिंग योजना से पानी मिलने लगेगा।