{"_id":"61253ce08ebc3e79c43fa42c","slug":"even-today-pithoragarh-tanakpur-highway-is-not-likely-to-open-champawat-news-hld435601258","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज भी पिथौरागढ़-टनकपुर हाइवे खुलने के आसार नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज भी पिथौरागढ़-टनकपुर हाइवे खुलने के आसार नहीं
विज्ञापन
एनएच पर स्वांला के पास आए मलबे को हटाती मशीन। फोटो: संवाद न्यूज एजेंसी
- फोटो : CHAMPAWAT
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंपावत। पहाड़-मैदान का सड़क संपर्क लगातार दूसरे दिन भी कटा रहा। टनकपुर-पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर आवाजाही शुरू होने में अभी दो दिन और लगेंगे। सोमवार सुबह स्वांला के पास पहाड़ी दरकने से यह सड़क बंद है। चार मशीनों से लगातार काम होने के बावजूद स्वांला में बीच-बीच में मलबा गिरने और हल्की बारिश होने से काम में अड़चन भी आ रही है। मंगलवार को डीएम विनीत तोमर और एसपी लोकेश्वर सिंह ने मुआयना कर सुरक्षा के साथ तेजी से काम करने के निर्देश दिए। निरीक्षण करने के बाद डीएम ने बताया कि स्वांला में 200 मीटर सड़क मलबे से दबी है। इसे खोलने में अभी दो दिन और लग सकते हैं। वहीं चंपावत और टनकपुर दोनों तरफ वाहनों को आगे बढ़ने से रोकने के लिए प्रशासन ने पुख्ता व्यवस्था की।
एनएच पर यहां से 22 किलोमीटर दूर स्वांला मंदिर के पास सोमवार को पहाड़ी दरकने से सड़क पर भारी मात्रा में मलबा आ गया था। पेड़, बोल्डर, मलबा आने से सोमवार को बमुश्किल तीन घंटे काम हो सका। दूसरे दिन मंगलवार को भी सड़क नहीं खोली जा सकी। एनएच खंड के ईई एलडी मथेला ने बताया कि चार मशीनें लगाए जाने के बावजूद मंगलवार को हल्की बारिश और बीच-बीच में मलबा आने से सड़क खोलने में दिक्कत हो रही है। स्वांला में करीब 200 मीटर हिस्से में से 45 मीटर भाग को साफ कराया जा सका है। डीएम ने मौका मुआयना कर काम को तेजी से करने की हिदायत दी। साथ ही भूस्खलन के मद्देनजर संवेदनशील स्वांला गांव का निरीक्षण कर लोगों को एहतियात बरतने के निर्देश दिए। सड़क के बृहस्पतिवार तक खुलने के आसार जताए गए हैं।
कच्ची सड़क से परेशानी के बीच सफर कर रहे मुसाफिर
चंपावत। पहाड़-मैदान के बीच वाहनों के रूट को डायवर्ट कर आवाजाही सुचारु की गई है, लेकिन इसमें जोखिम और परेशानी खूब है। मंगलवार को भी टनकपुर जाने वाले लोगों ने रीठा साहिब-सूखीढांग और हल्द्वानी जाने वाले देवीधुरा होते हुए आवाजाही की। इसके चलते यात्रियों को ज्यादा दूरी और अधिक किराया देना पड़ा। इससे ज्यादा मुसीबत रीठा साहिब से सूखीढांग के बीच खराब सड़क बनी। सड़क खराब होने से दो वाहनों के चैंबर भी टूट गए। सामाजिक कार्यकर्ता पूरन सिंह बोहरा, केदार सिंह, धन सिंह, नवीन सिंह, पुष्कर सिंह, उत्तम सिंह बोहरा आदि ने बताया कि एनएच बंद होने पर ज्यादातर यात्री इसी सड़क से आते हैं, लेकिन सड़क में हो रहे गड्ढे मुश्किल पैदा कर रहे हैं। लोगों ने इस कच्ची सड़क को जल्द से जल्द डामर करने की मांग की है।
विज्ञापन
बस स्टेशन में सन्नाटा, कारोबार ठंडा, दो दिन में 30 लाख का झटका
चंपावत। एनएच बंद होने से टनकपुर-चंपावत के बीच सीधी आवाजाही बंद होने का जिला मुख्यालय के कारोबार पर असर पड़ रहा है। बाजार में चहलपहल कम होने के साथ ही कारोबार भी ठंडा है। व्यापारियों का कहना है कि कोरोना के बाद अब बार-बार सड़क बंद होने से तगड़ा झटका लग रहा है। दो दिन में 30 लाख रुपये से अधिक का कारोबार प्रभावित हुआ है।