{"_id":"65ff137e6a82ff402a09943d","slug":"evaluation-of-answer-sheets-of-board-exams-from-27th-champawat-news-c-229-1-shld1026-106586-2024-03-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: बोर्ड परीक्षाओं की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन 27 से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: बोर्ड परीक्षाओं की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन 27 से
Sat, 23 Mar 2024 11:08 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Sat, 23 Mar 2024 11:08 PM IST
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। उत्तराखंड माध्यमिक शिक्षा परिषद की बोर्ड परीक्षाएं समाप्त होने के बाद उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन की तैयारियां शुरू हो गई हैं। मूल्यांकन केंद्र जीआईसी लोहाघाट में परीक्षकों और अंकेक्षकों के लिए संबंधित व्यवस्थाएं की जा रही हैं।
27 मार्च से बोर्ड परीक्षाओं की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य शुरू हो जाएगा। इसमें चंपावत जनपद के साथ ही पिथौरागढ़ और अन्य जिलों के परीक्षक और अंकेक्षकों की मूल्यांकन कार्य में ड्यूटी लगाई गई है। जीआईसी के प्रधानाचार्य और उप नियंत्रक श्याम दत्त चौबे ने बताया कि बोर्ड परीक्षाएं 16 मार्च को समाप्त हो गई थीं। उन्होंने बताया कि मूल्यांकन केंद्र में हाईस्कूल में करीब 36 हजार और इंटरमीडिएट की तीन हजार उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन किया जाएगा।
इसके लिए 112 परीक्षक, 26अंकेक्षक, पर्यवेक्षक आदि तैनात किए गए हैं। उप नियंत्रक चौबे ने बताया कि कर्मचारियों के लिए विद्यालय में पेयजल, शौंचालय, आवास, भोजन, कैंटीन आदि व्यवस्थाओं को चाकचौबंध किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि लोकसभा चुनाव में ड्यूटी और मूल्यांकन में डयूटी के चलते मूल्यांकन कार्य में लगने वाले शिक्षकों पर काम का बोझ बढ़ेगा। इसके बावजूद सभी पूर्ण मनोयोग से अपनी सेवाओं को अंजाम देंगे। संवाद