फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Equipment got damaged due to lightning in Ganai Gangoli, consumers had to bear the brunt

Champawat News: गणाई गंगोली में बिजली गिरने से उपकरण फुंके, उपभोक्ताओं को झेलना पड़ा है नुकसान

Fri, 29 Aug 2025 11:57 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Fri, 29 Aug 2025 11:57 PM IST
विज्ञापन
Equipment got damaged due to lightning in Ganai Gangoli, consumers had to bear the brunt
गणाई गंगोली(पिथौरागढ़)। क्षेत्र में बिजली गिरने से कई उपकरण फुंक गए इससे उपभोक्ताओं को खासी चपत लगी है। उपकरणों से धुंआ उठने लगा तो लोगों में अफरा-तफरी फैल गई और वे घरों से बाहर दौड़े। बादलों का गरजना शांत हुई तो उन्होंने भीतर घुसने की हिम्मत जुटाई।
विज्ञापन

गणाई गंगोली क्षेत्र में मौसम के बिगड़े मिजाज ने खूब दहशत फैलाई। बादलों की गड़गड़ाहट के साथ बिजली गिरी तो लोगों में अफरा-तफरी फैल गई। गरज से घर हिलने लगे। इसी बीच बिजली गिरने से घरों में रखे उपकरण फुंक गए। उपकरणों से धुंआ निकलने लगा तो लोग दहशत में आ गए और उन्होंने बाहर की तरफ दौड़ लगाई। सुरक्षित स्थान पर मौसम का साथ मिलने का इंतजार करते रहे।
विज्ञापन

क्षेत्र के रमेश चंद्र, पुष्कर सिंह, किशन सिंह, गोविंद पंत, देवेंद्र सिंह ने बताया कि उनके घर में लगे पंखे, एलईडी बल्ब, फ्रिज, सीसीटीवी सहित अन्य उपकरण फुंकने से उन्हें खासा नुकसान हुआ है। करीब एक घंटे बाद बादलों की गर्जना और चमक रुकी तो लोग घरों के भीतर जाने की हिम्मत कर सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed