फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   entry of the 'Cockroach Janata Party' in Champawat sparks a new political war on social media

Uk: चंपावत में ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ की एंट्री, सोशल मीडिया पर छिड़ी नई राजनीतिक जंग

Sat, 23 May 2026 04:06 PM IST
गायत्री जोशी संवाद न्यूज एजेंसी
संवाद न्यूज एजेंसी Published by: गायत्री जोशी Updated Sat, 23 May 2026 04:06 PM IST
सार

चंपावत में सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा ‘कॉकरोच पार्टी अभियान’ इन दिनों चर्चा का विषय बना हुआ है। डिजिटल पोस्टर, व्यंग्यात्मक नारों और वायरल तस्वीरों के जरिये चल रहा यह अभियान अब स्थानीय राजनीति में भी दिखने लगा है। 

विज्ञापन
entry of the 'Cockroach Janata Party' in Champawat sparks a new political war on social media
कॉकरोच जनता पार्टी - फोटो : एक्स/@Cockroach4India

विस्तार

चंपावत जिले में इन दिनों कॉकरोच पार्टी अभियान वर्चुअल राजनीति का नया चेहरा बनकर उभर रहा है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक, व्हाट्सऐप और इंस्टाग्राम पर तेजी से वायरल हो रहे इस अभियान ने स्थानीय राजनीति में नई बहस छेड़ दी है। डिजिटल पोस्टर, व्यंग्यात्मक स्लोगन और वायरल तस्वीरों के जरिए यह अभियान लोगों के बीच तेजी से लोकप्रिय हो रहा है।

विज्ञापन

वायरल पोस्टरों में जनप्रतिनिधि की तस्वीर के साथ मैं हूं कॉकरोच जैसे नारे दिखाई दे रहे हैं। शुरुआत में इसे सोशल मीडिया ट्रोलिंग या मजाक माना जा रहा था, लेकिन अब कई स्थानीय जनप्रतिनिधियों और समर्थकों के खुलकर सामने आने से यह अभियान राजनीतिक रंग लेने लगा है।

विज्ञापन

समर्थकों का कहना है कि यह अभियान व्यवस्था और राजनीतिक सोच पर व्यंग्य करने का एक नया तरीका है। वहीं, विरोधी इसे सोशल मीडिया के जरिए माहौल बनाने और स्थानीय राजनीति को प्रभावित करने की रणनीति मान रहे हैं। खेतीखान के सामाजिक कार्यकर्ता प्रेम बल्लभ ने बताया कि डिजिटल दौर में राजनीति अब केवल सभाओं और रैलियों तक सीमित नहीं रह गई है। सोशल मीडिया के जरिए चलने वाले ऐसे अभियान तेजी से जनमत तैयार करने का माध्यम बनते जा रहे हैं। चंपावत में कॉकरोच पार्टी अभियान भी इसी बदलती वर्चुअल राजनीति का उदाहरण माना जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed