फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Energy Corporation cut off connection of city street lights, darkened roads

ऊर्जा निगम ने शहर की स्ट्रीट लाइटों का कनेक्शन काटा, अंधकारमय हुई सड़कें

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 27 Mar 2021 12:31 AM IST
विज्ञापन
Energy Corporation cut off connection of city street lights, darkened roads
टनकपुर (चंपावत)। बिजली बिल जमा न करने पर ऊर्जा निगम ने नगर पालिका की शहर में लगी स्ट्रीट लाइटों का कनेक्शन काट दिया है। इससे रात में शहर की सड़कों पर अंधेरा पसर जा रहा है। लोगों परेशानी हो रही है। पालिका पर ऊर्जा निगम का करीब 30 लाख रूपये बकाया है, तो वहीं ऊर्जा निगम पर भी पालिका का करीब 81.50 लाख रुपये बकाया बताया जा रहा है। दोनों संस्थानों के बीच चल रहे देनदारी के विवाद का खामियाजा जनता को भुगतना पड़ रहा है।
विज्ञापन

नगर पालिका और ऊर्जा निगम के बीच देनदारी का विवाद लंबे समय से चल रहा है। पालिका की ओर से बिजली बिल का भुगतान न करने पर बृहस्पतिवार की शाम निगम ने पालिका की शहर में लगी स्ट्रीट लाइटों का कनेक्शन काट दिया। निगम के एसडीओ शोएब रजा का कहना है कि पालिका पर बिजली बिल की बकाया राशि करीब 30 लाख रुपये पहुंच चुकी है। कई बार पत्राचार से आग्रह के बाद भी बकाया बिल जमा नहीं किया जा रहा है, जिस कारण निगम को स्ट्रीट लाइटों का कनेक्शन काटने को मजबूर होना पड़ा है। इधर नगर पालिका के वरिष्ठ लिपिक बसंतराज चंद का कहना है कि ऊर्जा निगम का सब स्टेशन और कर्मचारी आवासीय परिसर नगर पालिका की भूमि पर बना है।
विज्ञापन

यह भूमि पालिका ने निगम को लीज पर दी है, लेकिन लीज राशि का भुगतान नहीं किया गया है। यह राशि करीब 80 लाख रुपये पहुंच चुकी है। निगम ने आवासीय परिसर का करीब 1.50 लाख रुपये गृहकर भी अदा नहीं किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऊर्जा निगम की ओर से शहर की स्ट्रीट लाइटों का कनेक्शन काटने के तरीके पर नगर पालिका अध्यक्ष विपिन कुमार ने सवाल उठाते हुए कड़ी नाराजगी जताई है। उनका कहना है कि कनेक्शन काटने से पहले ऊर्जा निगम को नियमानुसार नोटिस देना चाहिए था, लेकिन निगम ने अचानक कनेक्शन काटकर जन सुविधा से जुड़ी व्यवस्था भंग करने का काम किया है। निगम के अधिकारियों से वार्ता की जा रही है जल्द ही स्ट्रीट लाइटों का कनेक्शन जुड़वाया जाएगा।

-विपिन कुमार, अध्यक्ष, नगर पालिका।
ऊर्जा निगम पर नगर पालिका की बकाया देनदारी का मामला शासन स्तर का है। इसके लिए पालिका को शासन में पहल करनी चाहिए। फिलहाल तो पालिका निगम की बिजली खर्च कर रही है। इसका पालिका को बिल भुगतान करना होगा। पालिका को कई बार नोटिस भेजे गए हैं।
- शोएब रजा, एसडीओ, सब स्टेशन ऊर्जा निगम, टनकपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed