{"_id":"66afad8c8d77d6a2b40a33e1","slug":"encroachment-on-land-of-women-sports-college-demolished-champawat-news-c-229-1-shld1026-111097-2024-08-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: महिला स्पोर्ट्स कॉलेज की भूमि पर कब्जे को किया ध्वस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: महिला स्पोर्ट्स कॉलेज की भूमि पर कब्जे को किया ध्वस्त
Sun, 04 Aug 2024 10:04 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Sun, 04 Aug 2024 10:04 PM IST
विज्ञापन
लोहाघाट के छमनियां में महिला स्पोर्ट्स कॉलेज की भूमि में हुए अतिक्रमण को प्रशासन की टीम ने हटाय
लोहाघाट (चंपावत)। खेल विभाग की ओर से छमनियांचौड़ में प्रस्तावित महिला स्पोर्ट्स कॉलेज की भूमि पर हुए अतिक्रमण को प्रशासन की टीम ने ध्वस्त कर दिया है। अवैध कब्जा करने वाले को फटकार लगाते हुए सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी।
छमनियांचौड़ में 490 नाली भूमि महिला स्पोर्ट्स कॉलेज के लिए प्रस्तावित है। एक व्यक्ति कॉलेज की भूमि पर भवन निर्माण करा रहा था। शिकायत पर खेल विभाग के अधिकारियों और एसडीएम रिंकू बिष्ट ने संज्ञान लिया। एसडीएम के निर्देश पर राजस्व उप निरीक्षक राकेश पंगरिया और खेल अधिकारियों ने मौके में जाकर अतिक्रमण ध्वस्त कर दिया।
तहसीलदार जगदीश नेगी ने बताया कि एक अन्य व्यक्ति ने भी तारबाड़ डालकर अतिक्रमण किया था उसे भी हटा दिया है। कहा कि सरकारी भूमि में अतिक्रमण करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।