फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Employment will be provided by connecting religious places with tourism circuit

धार्मिक स्थलों को पर्यटन सर्किट से जोडने पर मिलेगा रोजगार

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 25 Nov 2020 10:47 PM IST
विज्ञापन
Employment will be provided by connecting religious places with tourism circuit
चंपावत एनआईसी में पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज के साथ वीडियो कांफ्रेसिंग करती जिला पर्यटन अधिकार? - फोटो : CHAMPAWAT
चंपावत। पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से प्रदेश के अंतर्गत प्राचीन शिव, विष्णु, नाग, सूर्य, गोल्ज्यू आदि मंदिरों को पर्यटन सर्किट के रूप में विकसित करने पर जोर दिया।
विज्ञापन

पर्यटन सर्किट योजना की समीक्षा करते उन्होंने कहा कि हमारा मुख्य उद्देश्य राज्य के उन मंदिरों को पर्यटन सर्किट से जोड़कर पर्यटन को बढ़ावा देकर पहचान दिलाना हैं, जो अपने में प्राचीन महत्ता रखते हैं। मंदिरों को पर्यटन सर्किट से जोड़कर पर्यटन को बढ़ावा मिलने के साथ साथ स्थानीय लोगों को रोजगार भी प्राप्त होगा, जिससे उनकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। इस मौके पर जिला पर्यटन विकास अधिकारी लता बिष्ट ने सुझाव दिया कि जिले के क्रांतेश्वर मंदिर, पाताल रुद्रेश्वर गुफा, नागनाथ मंदिर, रमक का सूर्य आदित्य मंदिर, गोल्ज्यू मंदिर तथा गुरु गोरखनाथ मंदिर का बहुत महत्व है। जिनको पर्यटन सर्किट से जोड़ा जाए तो पर्यटन को बढ़ावा मिलने के साथ ही स्थानीय लोगो को रोजगार भी प्राप्त होगा। जिस पर पर्यटन मंत्री ने प्रस्ताव तैयार कर मंत्रालय को भेजने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed