फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Employees will organize a bike rally in Champawat today

कर्मियों ने बांटे पंपलेट, चंपावत में निकालेंगे बाइक रैली

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 15 Mar 2020 11:12 PM IST
विज्ञापन
Employees will organize a bike rally in Champawat today
पदोन्नति में आरक्षण के विरोध में चंपावत में पर्चे बांट व्यापारियों से समर्थन की अपील करते जनरल-ओ? - फोटो : CHAMPAWAT
चंपावत/लोहाघाट। जनरल-ओबीसी इंप्लाइज फेडरेशन ने रविवार को व्यापारियों और आम लोगों से संपर्क अभियान चलाया। लोगों से पदोन्नति में आरक्षण के खिलाफ एकजुट होने की अपील की। इस संबंध में उन्होंने ने पर्चे भी बांटे। कहा कि सोमवार को जिला मुख्यालय में बाइक रैली निकाली जाएगी।
विज्ञापन

चंपावत में संगठन के कोषाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह सौन व एलएम चतुर्वेदी के नेतृत्व में कर्मियों ने घर-घर जाकर लोगों को पर्चे बांटे। लोगों को पदोन्नति में आरक्षण के खिलाफ सर्वोच्च न्यायालय के आदेश की जानकारी दी। कहा कि पदोन्नति में आरक्षण होने से सवर्ण जाति को पहले से ही नुकसान उठाना पड़ रहा है। संपर्क करने वालों में महेंद्र बोहरा, कवींद्र तड़ागी, चंद्रशेखर भट्ट, केदार जोशी सहित कई कर्मचारी नेता शामिल थे। इधर लोहाघाट में भी फेडरेशन जिलाध्यक्ष भूपेंद्र जोशी, जीवन ओली, नीलम उप्रेती आदि ने लोगों से संपर्क किया।
विज्ञापन

एससी-एसटी कर्मियों की सदबुद्धि प्रार्थना टली
चंपावत। पदोन्नति में आरक्षण की पैरवी करने वाले एससी-एसटी कर्मचारी महासंघ का रविवार को तहसील परिसर में प्रस्तावित सदबुद्धि प्रार्थना स्थगित हो गई। महासंघ के जिलाध्यक्ष मदन राम ने बताया कि कोरोना वायरस के खतरे के मद्देनजर प्रदेश नेतृत्व ने कार्यक्रम को फिलहाल स्थगित करने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed