फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Employees returned to work after taking out the victory procession

चंपावत में जनरल-ओबीसी कर्मचारियों ने मनाया जश्न

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 19 Mar 2020 11:09 PM IST
विज्ञापन
Employees returned to work after taking out the victory procession
पदोन्नति में आरक्षण स्थगित होने पर चंपावत में मुंह मीठा कर जश्न मनाते कर्मचारी। - फोटो : CHAMPAWAT
चंपावत। राज्य सरकार की ओर से पदोन्नति में आरक्षण हटाने का शासनादेश जारी होने के बाद जनरल ओबीसी कर्मचारियों का आंदोलन समाप्त हो गया है। बृहस्पतिवार को कलेक्ट्रेट में जनरल ओबीसी संगठन के कर्मचारियों ने मिठाई बांटकर खुशी जताई।
विज्ञापन

उन्होंने राज्य सरकार से अपील की कि इसका शीघ्र स्पष्ट शासनादेश करें। कर्मचारियों की हड़ताल समाप्त होने से सरकारी कार्यालयों में लोगों की भीड़ लग रही है। ग्रामीण प्रमाण पत्र व जरूरी दस्तावेज बनाने के लिए पहुंच रहे हैं। जनरल ओबीसी इंप्लाइज फेडरेशन एसोसिएशन जिलाध्यक्ष भूपेंद्र प्रकाश जोशी, महामंत्री गोविंद सिंह बोहरा, जीवन ओली, पुष्कर सिंह बोहरा, बंशीधर थ्वाल, एमसी जोशी, एलएम चतुर्वेदी, सुरेंद्र सिंह सौन आदि कर्मचारी नेताओं ने आरक्षण हटने पर खुशी जताई और दावा किया कि आज सभी कर्मचारी काम पर वापस लौट आए हैं। टनकपुर में भी कर्मचारियों ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर खुशी जताई। इस मौके पर तपन गड़कोटी, जगदीश गड़कोटी, तारा दत्त खोलिया, जगदीश भट्ट, पूरन पांडेय, भगवान सिंह, रमेश तिवारी, नवीन भट्ट, माधवी भट्ट, दीपक चौहान, प्रकाश आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed