{"_id":"5cfd4835bdec220755419f6e","slug":"employees-not-getting-salary","type":"story","status":"publish","title_hn":"टीडीएस को समय पर अपलोड न करने से वेतन आहरण पर रोक ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टीडीएस को समय पर अपलोड न करने से वेतन आहरण पर रोक
Sun, 09 Jun 2019 11:28 PM IST
बृजमोहन बृजमोहन
चंद्रशेखर जोशी चंपावत।
चंद्रशेखर जोशी चंपावत।
Published by: बृजमोहन बृजमोहन
Updated Sun, 09 Jun 2019 11:28 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक
- फोटो : अमर उजाला
लोहाघाट सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) के डॉक्टर और पैरा मेडिकल स्टाफ को मरीजों के इलाज के साथ अब अपने वेतन की चिंता सता रही है। नियमित रूप से काम करने के बावजूद डॉक्टर-फार्मेसिस्ट सहित अस्पताल के कुल 49 कर्मियों को बीते तीन महीने से वेतन नहीं मिला है। ये नौबत अस्पताल की चूक की वजह से है।
विज्ञापन
लोहाघाट सीएचसी के डॉक्टर, फार्मेसिस्ट सहित तमाम कर्मियों को इस साल मार्च से वेतन नहीं मिल सका है। जबकि वे नियमित रूप से सेवा दे रहे हैं और उनकी उपस्थिति भी सत्यापित हो रही है। वेतन नहीं मिलने की वजह अस्पताल की ओर से कर्मियों के वेतन से कटने वाले टीडीएस (कर कटौती प्रमाणपत्र) को निर्धारित समय पर अपलोड नहीं करना है।
विज्ञापन
अस्पताल ने 2014-15, 2015-16 और 2016-17 के टीडीएस की रकम की कर्मियों के वेतन से नियमित रूप से कटौती की लेकिन उस रकम को ऑनलाइन अपलोड नहीं किया। नियमों के मुताबिक वित्त वर्ष की हर तिमाही के टीडीएस की राशि को अनिवार्य रूप से चौथे महीने की 15 तारीख तक अपलोड करना होता है।
विज्ञापन
मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. आरपी खंडूरी का कहना है कि अस्पताल द्वारा टीडीएस को अपलोड नहीं करने पर आयकर विभाग ने वेतन आहरण पर रोक लगा दी। इस कारण अस्पताल के 49 कर्मियों को मार्च से अब तक का वेतन नहीं मिल पा रहा है।
चिकित्साधीक्षक सहित दो संबद्ध कर्मियों का निकल रहा वेतन
चंपावत। लोहाघाट सीएचसी के 49 कर्मियों को तो वेतन के लाले पड़ रहे हैं लेकिन अस्पताल के चिकित्साधीक्षक और एक बाबू का वेतन लगातार निकल रहा है। सीएमओ का कहना है कि अस्पताल के एमएस डॉ. मंजीत सिंह की मूल तैनाती टांण अस्पताल में है और अस्पताल के बाबू नवीन ओली जिला अस्पताल से लोहाघाट अस्पताल संबद्ध हैं। इस वजह से दोनों का वेतन उनके मूल तैनाती स्थल से आहरित हो रहा है।
आयकर विभाग ने लोहाघाट अस्पताल को 31 मार्च 2019 तक टीडीएस की रकम 361600 रुपये को जमा करने के आदेश दिए थे। तय समय पर यह रकम जमा नहीं होने से अस्पताल के आहरण-वितरण पर रोक लगा दी गई है। आहरण-वितरण पर लगाई गई रोक को हटाने के लिए स्वास्थ्य महानिदेशक से इस धनराशि की मांग की गई है। डॉ. आरपी खंडूरी, सीएमओ, चंपावत।
आज से दो घंटे का कार्य बहिष्कार करेंगे कर्मी
लोहाघाट (चंपावत)। वेतन का भुगतान नहीं मिलने से परेशान कार्मिक अब आंदोलन की राह पर हैं। डिप्लोमा फार्मेसिस्ट एसोसिएशन के जिला महामंत्री मुकुल राय ने बताया कि दस जून से अस्पताल का स्टाफ सुबह 8 बजे से 10 बजे तक कार्य बहिष्कार करेगा। ये कार्य बहिष्कार तीन दिन तक चलेगा।
13 जून से 15 जून तक कार्य बहिष्कार की अवधि दो घंटे से बढ़ाकर तीन घंटे की जाएगी। 17 जून को पूर्ण कार्य बहिष्कार के बाद 18 जून से आपात सेवाएं ठप करने के साथ अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर दी जाएगी।