फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Emphasis on developing cities as model cities: DM

नगरों को मॉडल शहर के रूप में विकसित करने पर जोर : डीएम

Wed, 09 Jul 2025 11:00 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Wed, 09 Jul 2025 11:00 PM IST
विज्ञापन
Emphasis on developing cities as model cities: DM
चंपावत। जिलाधिकारी मनीष कुमार की अध्यक्षता में जिला सभागार में लोहाघाट मास्टर प्लान 2041 और टनकपुर-बनबसा मास्टर प्लान 2043 की समीक्षा बैठक हुई। डीएम ने कहा कि चंपावत और लोहाघाट को ट्विन सेटलमेंट के रूप में विकसित किया जाना है। जहां समावेशी विकास, पर्यावरणीय संतुलन, सांस्कृतिक संरक्षण और आर्थिक समृद्धि सुनिश्चित की जाएगी।
विज्ञापन

टनकपुर और बनबसा के लिए एकीकृत मास्टर प्लान बनाने पर भी चर्चा की गई। इससे दोनों क्षेत्रों में एकीकृत ढांचे के तहत योजनाओं का क्रियान्वयन हो और डुप्लीकेसी से बचा जा सके। उन्होंने कहा मास्टर प्लान को स्थानीय जरूरतों और क्षेत्रीय विशिष्टताओं के अनुरूप तैयार किया जाए।
विज्ञापन

योजना में पर्यटन सर्किट विकास, सीवर प्रबंधन, अपशिष्ट प्रबंधन, एसटीपी, एफएसटीपी, रोड चौड़ीकरण, ड्रेनेज, लेगेसी वेस्ट निपटान, रिक्रिएशनल पार्क, बाढ़ न्यूनीकरण निराश्रित पशुओं के लिए सेवाएं, पब्लिक पार्क, रोजगार संसाधनों प्रमुख आवश्यकताओं को समाहित किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएम ने कहा कि मास्टर प्लान में गोल्ज्यू कॉरिडोर, शारदा कॉरिडोर सहित वर्तमान में संचालित और प्रस्तावित परियोजनाओं को ध्यान में रखते हुए योजना तैयार की जाए। कहा कि चंपावत, लोहाघाट, टनकपुर और बनबसा को एक मॉडल शहर के रूप में विकसित किया जाएगा। इस दौरान एसडीएम अनुराग आर्य, लोहाघाट नितेश डांगर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed