{"_id":"6577f19332fef8522d0a1ecb","slug":"emphasis-laid-on-quality-construction-of-roads-and-drinking-water-lines-champawat-news-c-229-1-shld1009-3921-2023-12-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: सड़क और पेयजल लाइन का निर्माण गुणवत्ता से कराने पर दिया जोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: सड़क और पेयजल लाइन का निर्माण गुणवत्ता से कराने पर दिया जोर
Tue, 12 Dec 2023 11:07 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Tue, 12 Dec 2023 11:07 AM IST
विज्ञापन
लोहाघाट के रायनगर चौड़ी में सड़क और पानी के मुददे पर चर्चा करते ग्रामीण। स्रोत: ग्रामीण
लोहाघाट (चंपावत)। शहर से लगे रायनगर चौड़ी गांव में ग्रामीणों की बैठक में बदहाल सड़क और हर घर जल योजना को लेकर चर्चा की गई। गांव के देवालय मंदिर में ग्राम प्रधान जितेंद्र राय की अध्यक्षता और भैरव राय के संचालन में हुई बैठक में गांव की समस्याओं पर चर्चा की गई।
ग्राम प्रधान ने बताया कि 35 लाख रुपये से डिग्री कॉलेज से देवालय मंदिर तक गांव की बदहाल सड़क को ठीक करने का कार्य जल्द शुरू हो जाएगा। सड़क निर्माण का कार्य करा रहे ठेकेदार दीपक सुतेड़ी को ग्रामीणों ने मानकों के अनुरूप उच्च गुणवत्ता के साथ सड़क का निर्माण कार्य कराने की बात कही। जल जीवन मिशन में हर घर जल हर घर नल योजना का कार्य करा रहे ठेकेदार भुवन जोशी को योजना का कार्य जल्द पूरा करने को कहा।
वक्ताओं का कहना था कि गांव की पेयजल लाइन सड़क के नीचे दबी हुई है। सड़क बनने के बाद यहां से पेयजल संयोजन देने में सड़क को काफी नुकसान पहुंचेगा। उन्होंने सड़क का निर्माण कार्य शुरू होने से पहले सभी पेयजल संयोजन देने को कहा। बैठक में ग्रामीणों ने सर्व सम्मति से तय किया कि सड़क बनने के बाद इसमें भारी वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। बैठक में धर्मानंद राय, नाथू राम राय, पूरन चंद्र जोशी, रमेश चंद्र राय, भैरव दत्त राय, गंगा दत्त राय, जगदीश राय, नीरज राय, हरीश कापड़ी आदि मौजूद रहे।