फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Emerging player upgrade scheme started on sports day

खेल दिवस पर उदीयमान खिलाड़ी उन्नयन योजना शुरू

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 29 Aug 2022 11:51 PM IST
विज्ञापन
Emerging player upgrade scheme started on sports day
चंपावत में उदीयमान खिलाड़ी योजना के तहत चयनित छात्रा को चेक सौंपतीं जिला पंचायत अध्यक्ष ज्योति ? - फोटो : CHAMPAWAT
चंपावत। राष्ट्रीय खेल दिवस पर उदीयमान खिलाड़ी उन्नयन योजना का देहरादून से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वर्चुअल शुभारंभ किया। उन्होंने सभी जिलों से विभिन्न आयु वर्ग में चयनित होकर आए बालक, बालिकाओं को तीन माह की 4500 की धनराशि के चेक वितरित किए। इस दौरान चंपावत से चयनित अमन सिंह अधिकारी और सीमा लडवाल ने आयु वर्ग 13-14 में देहरादून में आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग किया।
विज्ञापन

जिला सभागार में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष ज्योति राय और डीएम नरेंद्र सिंह भंडारी ने कार्यक्रम में विभिन्न आयु वर्गों में चयनित बालक, बालिकाओं को चेक वितरित किए। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने योजना का शुभारंभ कर एक अच्छी पहल की है, इससे खेल प्रतिभागियों को आगे बढ़ने का मौका मिलेगा।
विज्ञापन

जिला क्रीड़ा अधिकारी भुवन चंद्र पंत ने बताया कि जिले में विभिन्न आयु वर्ग में कुल 300 बालक बालिकाएं योजना में चयनित है। इस अवसर सहायक क्रीड़ा अधिकारी चंदन बिष्ट, विभिन्न स्कूलों के बालक, बालिकाएं, अभिभावक आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम में देहरादून से बाल विकास, खेल युवा कल्याण मंत्री और जिले की प्रभारी मंत्री रेखा आर्य ने भी प्रतिभाग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed