फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Emergency meeting of priest, mobilized against the trust

ट्रस्ट के विरोध में लामबंद हुए पुजारी, की आपात बैठक

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 21 Mar 2021 11:39 PM IST
विज्ञापन
Emergency meeting of priest, mobilized against the trust
पूर्णागिरि ट्रस्ट के विरोध में बैठक के बाद प्रदर्शन करते पुजारी और पुजारी परिवार की महिलाएं। - फोटो : TANAKPUR
टनकपुर (चंपावत)। मां पूर्णागिरि धाम ट्रस्ट के विरोध में पुजारियों ने मोर्चा खोल दिया है। भैरव मंदिर में बैठक कर ट्रस्ट का एकजुटता से पुरजोर विरोध करने और जरूरत पड़ने पर सुप्रीम कोर्ट तक जाने का फैसला लिया है। उन्होंने दो टूक कहा है कि वे अपनी कुलदेवी के धाम को किसी भी सूरत में ट्रस्ट नहीं बनने देंगे। पुजारी परिवार की महिलाएं भी ट्रस्ट के विरोध में उतर आई हैं।
विज्ञापन

रविवार को मंदिर समिति अध्यक्ष पं. भुवन चंद्र पांडेय की अध्यक्षता में हुई बैठक में पुजारियों ने सरकार की ट्रस्ट बनाने की कार्रवाई का कड़ा विरोध किया। उन्होंने कहा कि सरकार को पुजारियों के हितों को ध्यान में रखते हुए उच्च न्यायालय में पक्ष रखना चाहिए। प्राचीन समय से पुजारी समुदाय अपनी कुल देवी के धाम में आने वाले श्रद्धालुओं को हर जरूरी सुविधाएं निशुल्क मुहैया करा रहा है, ऐसे में ट्रस्ट बनाकर वे किसी भी सूरत में कुल देवी के धाम पर अपना अधिकार और रोजी-रोटी छीनने नहीं देंगे। कहा है कि यदि सरकार ने उदासीन रुख अपनाया तो वे भी अपने हितों की रक्षा के लिए उच्च न्यायालय से लेकर सुप्रीम कोर्ट तक लड़ाई लड़ेंगे। अपनी कुल देवी के धाम को सरकार की संपत्ति नहीं बनने देंगे। बैठक में मंदिर समिति उपाध्यक्ष नीरज पांडेय, सचिव गिरीश पांडेय, कोषाध्यक्ष कैलाश पांडेय, के पूर्व अध्यक्ष किशन तिवारी, मोहन चंद्र पांडेय, महेश चंद्र पांडेय, कमलापति पांडेय, हेम चंद्र पांडेय, मनोज पांडेय, सुरेश तिवारी, पूरन पांडेय, धर्मानंद पांडेय समेत काफी संख्या में पुजारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed