{"_id":"67a25a84bcca9475ab0cd5db","slug":"elephant-trampling-crops-uchauligoth-crossed-nepal-tanakpur-news-c-229-1-shld1007-119420-2025-02-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Uttarakhand: नदी को पार कर नेपाल पहुंचा हाथी, शोर मचाते रहे ग्रामीण; काफी देर तक रही दहशत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarakhand: नदी को पार कर नेपाल पहुंचा हाथी, शोर मचाते रहे ग्रामीण; काफी देर तक रही दहशत
Wed, 05 Feb 2025 02:53 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, चंपावत
अमर उजाला नेटवर्क, चंपावत
Updated Wed, 05 Feb 2025 02:53 PM IST
सार
उचौलीगोठ में फसल रौंदने वाला एक हाथी सोमवार की देर रात काली नदी पार कर नेपाल की ओर चला गया। नेपाल के गांव खल्ला में भी हाथी के पहुंचने पर लोग जग गए। नेपाल के नागरिकों ने भी शोर मचाया। हाथी नदी के किनारे देर रात तक रुका रहा।
विज्ञापन
हाथी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
टनकपुर के शारदा वन रेंज से सटे ग्राम सभा उचौलीगोठ में फसल रौंदने वाला एक हाथी सोमवार की देर रात काली नदी पार कर नेपाल की ओर चला गया। नेपाल के गांव खल्ला में भी हाथी के पहुंचने पर लोग गए। नेपाल के नागरिकों ने भी शोर मचाया तो हाथी नदी के किनारे देर रात तक रुका रहा। इससे नेपाल के लोग भी रात में देर तक जागते रहे।
विज्ञापन
उचौलीगोठ के ग्रामीणों ने बताया कि गांव में दो हाथी घुस रहे हैं। इससे बूम की ओर से रात में एक हाथी घुसा और आहट होते ही ग्रामीण प्रकाश सिंह महर आदि जाग गए। इसके बाद प्रकाश के खेत में फसल को रौंदते हुए हाथी आगे आया जिस पर ग्रामीणों ने शोर मचाया तो हाथी काली नदी में उतर गया।
विज्ञापन
समाजसेवी सुंदर आर्या ने बताया कि ग्रामीण रात में शोर मचाते हुए नदी किनारे पहुंचे और हाथी नेपाल के दूसरी ओर खल्ला गांव की ओर पहुंच गया। कुछ देर में खल्ला के ग्रामीणों के शोर मचाने पर टार्च की रोशनी में हाथी नदी के किनारे काफी देर तक दिखाई दिया।
विज्ञापन
नेपाल के खल्ला के लोग भी शोर मचाते रहे। हाथी इसके बाद भारत की ओर आया या नेपाल में ही रहा। इसका सुबह पता नहीं चल पाया। ग्रामीण सुंदर सिंह महर ने बताया कि गांव में अलग-अलग जगह से दो हाथी घुस रहे हैं।