{"_id":"5d8903f38ebc3e93a230ca2d","slug":"elephant-tanakpur-news-hld357808282","type":"story","status":"publish","title_hn":"छीनीगोठ में झुंड से बिछुड़े हाथी का उत्पात, गौशाला का झाला तोड़ा, फसल रौंदी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छीनीगोठ में झुंड से बिछुड़े हाथी का उत्पात, गौशाला का झाला तोड़ा, फसल रौंदी
विज्ञापन
छीनीगोठ में हाथी द्वारा तोड़ा गया गौशाला झाला दिखाती महिला।
- फोटो : TANAKPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जंगल से लगे छीनीगोठ गांव में रविवार रात झुंड से बिछुड़े हाथी ने जमकर उत्पात मचाया। एक ग्रामीण की गोशाले का झाला क्षतिग्रस्त किया। वहीं आधा दर्जन से अधिक किसानों की करीब तीन एकड़ भूमि में खड़ी धान की फसल तबाह की है।
समाजसेवी श्याम सिंह बिष्ट ने बताया कि रविवार रात करीब बारह बजे झुंड से बिछुड़ा एक हाथी जंगल से लगे गांव में घुस आया। हाथी ने राम दत्त तिवारी की गोशाला के झाले को क्षतिग्रस्त करने के साथ ही गणेश दत्त जुकरिया, दीपक जुकरिया, राधा भंडारी, इमोन सिंह, लक्ष्मण सिंह, लक्ष्मण राम, राम चंद्र जोशी समेत आधा दर्जन से अधिक किसानों की करीब तीन एकड़ भूमि में खड़ी धान की फसल रौंदकर नष्ट कर दी है।
निवर्तमान ग्राम प्रधान दीपा बिष्ट, पूर्व प्रधान राधा भंडारी, राजेश जोशी, मुकेश जोशी आदि ने वन विभाग से पीड़ितों को उचित मुआवजा देने और जंगल और गांव की सीमा पर सोलर फैंसिंग लगाने की मांग की है।