फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Elephant reached Boom area again, broke kutcha shop, felled trees

Champawat News: बूम क्षेत्र में फिर पहुंचा हाथी, कच्ची दुकान तोड़ी, पेड़ गिराए

Wed, 02 Apr 2025 10:49 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Wed, 02 Apr 2025 10:49 PM IST
विज्ञापन
Elephant reached Boom area again, broke kutcha shop, felled trees
टनकपुर के बूम ​​में परचून की कच्ची दुकान तो तोड़ता हाथी। स्रोत : पुलिस
टनकपुर (चंपावत)। शारदा रेंज से सटे मां पूर्णागिरि मार्ग पर बूम के पास हाथी के उत्पात के बाद वन विभाग सक्रिय हो गया है। हाथी ने मंगलवार देर रात एक बार फिर बूम क्षेत्र में परचून की एक दुकान को क्षतिग्रस्त कर दिया। पुलिस रेस्ट हाउस के गेट को भी तोड़ने का प्रयास और कई पेड़ तोड़ डाले। शारदा रेंजर ने बताया कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा के मद्देनजर वन कर्मियों की एक टीम को घटनास्थल के पास तैनात किया गया है।
विज्ञापन

शारदा वन रेंज के मां पूर्णागिरि मार्ग से सटे उचौलीगोठ से लेकर बूम तक तीन-चार महीने से हाथियों का उत्पात बना हुआ है। सोमवार की रात को एक हाथी ने बूम क्षेत्र में उचौलीगोठ निवासी जगत सिंह की किराने की कच्ची दुकान को क्षतिग्रस्त कर दिया था। वन कर्मियों ने बताया कि मंगलवार रात करीब 10 बजे एक बार फिर हाथी क्षेत्र में पहुंच गया और बूम स्थित जगत सिंह के किराने की कच्ची दुकान को तोड़ने लगा। आहट होने पर वन कर्मियों, पुलिस और आसपास के लोगों ने शोर मचाया।
विज्ञापन

इस बीच हाथी ने वन विभाग के गेस्ट हाउस के गेट को तोड़ने का भी प्रयास किया। शोर मचाने पर हाथी जंगल की ओर भाग गया। शारदा रेंजर पूरन चंद्र जोशी ने बताया कि मां पूर्णागिरि मार्ग पर श्रद्धालुओं की आवाजाही अधिक है, इसको देखते हुए सुुरेंद्र सिंह बोहरा, राम सिंह आदि के नेतृत्व में एक टीम को घटनास्थल के पास तैनात कर दिया गया है। उन्होंने जंगल से सटे गांवों के ग्रामीणों को जंगल में अधिक अंदर जाने पर सतर्कता बरतने पर जोर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मधुमक्खियां के हमले में दो राहगीर घायल

टनकपुर (चंपावत)। नगर में एक बार फिर मधुमक्खियों के हमलावर होने के मामले सामने आने लगे हैं। बुधवार सुबह वार्ड संख्या तीन के आम के बाग के पास अचानक मधुमक्खियों के हमलावर होने से राहगीरों में अफरातफरी मच गई। सुबह करीब आठ बजे मधुमक्खियों के दो राहगीरों वार्ड संख्या 7 निवासी मनीष रस्तोगी (27) और वार्ड संख्या 2 निवासी रूपेश प्रजापति को डंक मार दिया। दोनों का उप जिला अस्पताल में प्राथमिक इलाज किया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed