फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Elephant destroyed a makeshift shop in Boom area tanakpur

Champawat: बूम में फिर पहुंचा हाथी, कच्ची दुकान तोड़ी, पेड़ गिराए...वन विभाग ने घटनास्थल पर एक टीम तैनात की

Wed, 02 Apr 2025 04:56 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, चंपावत
अमर उजाला नेटवर्क, चंपावत Published by: हीरा मेहरा Updated Wed, 02 Apr 2025 04:56 PM IST
सार

शारदा रेंज से सटे मां पूर्णागिरि मार्ग पर बूम के पास हाथी के उत्पात के बाद वन विभाग सक्रिय हो गया है। हाथी ने मंगलवार देर रात एक बार फिर बूम क्षेत्र में परचून की एक दुकान को क्षतिग्रस्त कर दिया।

विज्ञापन
Elephant destroyed a makeshift shop in Boom area tanakpur
हाथी

विस्तार

 

विज्ञापन

टनकपुर में शारदा रेंज से सटे मां पूर्णागिरि मार्ग पर बूम के पास हाथी के उत्पात के बाद वन विभाग सक्रिय हो गया है। हाथी ने मंगलवार देर रात एक बार फिर बूम क्षेत्र में परचून की एक दुकान को क्षतिग्रस्त कर दिया। पुलिस रेस्ट हाउस के गेट को भी तोड़ने का प्रयास और कई पेड़ तोड़ डाले। शारदा रेंजर ने बताया कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा के मद्देनजर वन कर्मियों की एक टीम को घटनास्थल के पास तैनात किया गया है।

शारदा वन रेंज के मां पूर्णागिरि मार्ग से सटे उचौलीगोठ से लेकर बूम तक तीन-चार महीने से हाथियों का उत्पात बना हुआ है। सोमवार की रात को एक हाथी ने बूम क्षेत्र में उचौलीगोठ निवासी जगत सिंह की किराने की कच्ची दुकान को क्षतिग्रस्त कर दिया था। वन कर्मियों ने बताया कि मंगलवार रात करीब 10 बजे एक बार फिर हाथी क्षेत्र में पहुंच गया और बूम स्थित जगत सिंह के किराने की कच्ची दुकान को तोड़ने लगा। आहट होने पर वन कर्मियों, पुलिस और आसपास के लोगों ने शोर मचाया।

विज्ञापन

इस बीच हाथी ने वन विभाग के गेस्ट हाउस के गेट को तोड़ने का भी प्रयास किया। शोर मचाने पर हाथी जंगल की ओर भाग गया। शारदा रेंजर पूरन चंद्र जोशी ने बताया कि मां पूर्णागिरि मार्ग पर श्रद्धालुओं की आवाजाही अधिक है, इसको देखते हुए सुुरेंद्र सिंह बोहरा, राम सिंह आदि के नेतृत्व में एक टीम को घटनास्थल के पास तैनात कर दिया गया है। उन्होंने जंगल से सटे गांवों के ग्रामीणों को जंगल में अधिक अंदर जाने पर सतर्कता बरतने पर जोर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed