फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Elephant came on the road in Chidiyaghol, chaos

Champawat News: चिड़ियाघोल में सड़क पर आया हाथी, अफरातफरी

Thu, 01 Feb 2024 10:42 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Thu, 01 Feb 2024 10:42 PM IST
विज्ञापन
Elephant came on the road in Chidiyaghol, chaos
टनकपुर (चंपावत)। उचौलीगोठ ग्राम पंचायत के अंतर्गत चिड़ियाघोल के पास अचानक एक हाथी सड़क पर आ गया। इससे वहां से गुजर रहे लोगों में अफरातफरी मच गई। लोग सड़क पर वाहन छोड़कर भागे। टुकटुक चालक वार्ड संख्या 4 निवासी रिजवान ने बताया कि बृहस्पतिवार सुबह वह टुकटुक से सवारी और सामान छोड़कर लौट रहा था। इस बीच चिड़ियाघोल के पास अचानक हाथी जंगल से निकला और टुकटुक की ओर आने लगा। वह वाहन छोड़कर भागा। कुछ और लोग भी वाहन खड़ा कर सुरक्षित स्थानों पर चले गए। शोर मचाने पर हाथी जंगल की ओर चला गया। तब जाकर लोगों ने राहत की सांस ली। समाजसेवी गणेश महर ने वन विभाग से झुंड से अलग अकेले घूम रहे हाथी पर नजर रखने और आबादी में आने से रोकने की मांग की है। संवाद
विज्ञापन

--
जंगली सुअर ने किया वृद्ध महिला को घायल

झूलाघाट (पिथौरागढ़)। भारतीय सीमा से लगे नेपाल के बैतडी में जंगली सुअर ने एक वृद्ध महिला को गंभीर रूप से घायल कर दिया। बैतड़ी के पाटन नगरपालिका पांच धनचूली गांव की रहने वाली 70 वर्षीय दुरा जोशी खेत में काम कर रही थी। इस दौरान सुअर ने उन्हें घायल कर दिया। पाटन नगरपालिका वार्ड नंबर पांच की सदस्य पार्वती चंद ने बताया कि जोशी की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें हायर सेंटर धनगड़ी के सेती प्रादेशिक अस्पताल भेजा गया है। संवाद
विज्ञापन

--
तेंदुए ने बनाया तीन बकरियों को मारा

मुनस्यारी (पिथौरागढ़)। ग्राम पंचायत ढुनामानी में तेंदुए ने तीन बकरियों मार दिया। लोगों ने वन विभाग से मुआवजा देने की मांग की है। डीडीहाट यूथ कांग्रेस के जिलाध्यक्ष डीडीहाट विक्रम दानू का कहना है कि ढुनामानी के तोक छीन भैल में भालू और तेंदुए की दहशत बनी है। वन विभाग को सूचना देने के बाद भी वन विभाग कोई कार्रवाई नहीं कर रहा है। पशुपालक चंद्रशेखर जोशी तीन बकरियों को तेंदुए ने मार दिया है। उन्होंने शीघ्र मुआवजा देने की मांग की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

--
पीपली में तेंदुए की चहलकदमी से लोग भयभीत

कनालीछीना (पिथौरागढ़)। पीपली क्षेत्र में तेंदुआ देखे जाने से लोग भयभीत हैं। शाम ढलते ही तेंदुआ घरों के आंगन में पहुंच रहा है। सामाजिक कार्यकर्ता भूपाल दत्त भट्ट ने बताया कि तेंदुआ रात के समय पीपली, गाजरी सहित अन्य गांवों में घूमता नजर आ रहा है। तेंदुए की चहलकदमी से लोगों को खतरा बना हुआ है। ऐसे में कभी भी अप्रिय घटना हो सकती है। उन्होंने वन विभाग से सुरक्षा के इंतजाम करने की मांग की है। संवाद



............
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed