{"_id":"66a28aa2ad6b1b39920bd478","slug":"electricity-will-come-in-purnagiri-area-today-at-5-pm-tanakpur-news-c-243-1-shld1007-103891-2024-07-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: पूर्णागिरि क्षेत्र में आज शाम पांच बजे आएगी बिजली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: पूर्णागिरि क्षेत्र में आज शाम पांच बजे आएगी बिजली
Thu, 25 Jul 2024 10:55 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Thu, 25 Jul 2024 10:55 PM IST
विज्ञापन
टनकपुर(चंपावत)। बिजली विभाग की ओर से बिजली उपखंड के अंतर्गत पूर्णागिरि क्षेत्र में 11 केवी बिजली लाइन में लगने वाले पेड़ों की लाॅपिंग और लाइन की मरम्मत का कार्य किया जा रहा है। इसके लिए शुक्रवार सुबह नौ बजे से शाम पांच बजे तक बिजली बंद रहेगी। एसडीओ मयंक भट्ट ने बताया कि उक्त अवधि में बिजली लाइन से जुड़े बोरागोठ, नायगोठ, उचौलीगोठ, थ्वालखेड़ा, बूम, सेलागाड़, पूर्णागिरि क्षेत्र में आपूर्ति प्रभावित रहेगी। बता दें कि पूर्णागिरि क्षेत्र की बिजली लाइन भारी बरसात के बीच बीते दिनों जगह-जगह क्षतिग्रस्त भी हुई थी। संवाद
विज्ञापन