{"_id":"6877dd01a1684df8d908d17e","slug":"electricity-cuts-for-hours-in-sukhidhang-area-consumers-remain-worried-champawat-news-c-229-1-shld1007-126673-2025-07-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: सूखीढांग क्षेत्र में घंटों गुल रही बिजली, उपभोक्ता रह परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: सूखीढांग क्षेत्र में घंटों गुल रही बिजली, उपभोक्ता रह परेशान
Wed, 16 Jul 2025 10:40 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Wed, 16 Jul 2025 10:40 PM IST
विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)। दूरस्थ सूखीढांग क्षेत्र में बिजली की आंखमिचौली से उपभोक्ताओं को दिक्कनों का सामना करना पड़ रहा है। तल्ला पाल बिलौन संघर्ष समिति के संयोजक शंकर जोशी ने बताया कि बुधवार को सुबह करीब 11 बजे से बिजली गुल हो गई और देर शाम तक नहीं आई थी। इससे दिन भर उपभोक्ता परेशान रहे। उन्होंने तत्काल व्यवस्था में सुधार की मांग की है।
समिति संयोजक जोशी ने बताया कि पिछले कुछ समय से बिजली की अक्सर आंखमिचौली हो रही है। वर्तमान में बच्चों की परीक्षा और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयार चल रही है। बिजली गुल होने से उनको दिक्कतें हो रही हैं। सूखीढांग क्षेत्र में जल संस्थान का नलकूप बिजली व्यवस्था पर निर्भर है। बिजली गुल होने से पंप नहीं चल पाता है। इससे पेयजल की किल्लत भी हो रही है।
बीते दिनों कई बार विभागीय अधिकारियों को अवगत कराया गया, लेकिन एक बार फिर बिजली की आंखमिचौली शुरू हो गई है। उन्होंने कहा है कि जल्द व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ तो आंदोलन किया जाएगा। एसडीओ चंपावत संजय भंडारी ने बताया कि बिजली आपूर्ति सुचारु की जा रही है। कभी-कभी लाइनों में सुधार कार्य के चलते बिजली आपूर्ति बंद करनी पड़ती है।