फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Elections for 28 village heads and 10 area panchayats were held unopposed in the district

Champawat News: जिले में 28 ग्राम प्रधानों और 10 क्षेत्र पंचायतों निर्वाचन हुआ निर्विरोध

Wed, 16 Jul 2025 10:44 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Wed, 16 Jul 2025 10:44 PM IST
विज्ञापन
Elections for 28 village heads and 10 area panchayats were held unopposed in the district
चंपावत। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में जिले की 312 ग्राम पंचायतों में से 28 ग्राम प्रधान जबकि 134 बीडीसी में से 10 क्षेत्र पंचायत सदस्य निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं। प्रधान पद पर जनता की आम राय और क्षेत्र पंचायत के लिए क्षेत्र के लोगों की सहमति के बाद एक-एक प्रत्याशी ने नामांकन किया।
विज्ञापन

जिले में चंपावत ब्लाॅक में 113 ग्राम पंचायतों में से छह प्रधान निर्वाचित हुए। इनमें ग्राम राकड़ीफुलारा से कैलाश गिरी, मौनपोखरी से वीरेंद्र सिंह, कठाड़ कमैला से पारस सिंह महर, बचकोट से निशा, पोलप से विपिन सिंह, धूरा से सरस्वती देवी निर्वाचित हुईं। 40 में से तीन क्षेत्र पंचायत सदस्यों में नघान से हिमांशी भट्ट, फूंगरमाफी से अंचला बोहरा, सल्ली से दीपा जोशी का निर्विरोध निर्वाचन हुआ है। पाटी ब्लाॅक में 84 ग्राम पंचायतों में सो आठ प्रधान और 40 में से एक क्षेत्र पंचायत सदस्य का निर्विरोध निर्वाचन हुआ है।
विज्ञापन

ग्राम मौलनाजाख से चंदन राम, देवीधूरा से गौरव, किमाड़ से सुशीला जोशी, वालिक से सोनी बिष्ट, वारसी से खीलानंद जोशी, टांड मल्ला से चंद्र शेखर, अमौली से निशा भट्ट, कजीना से भगवती प्रसाद जोशी, क्षेत्र पंचायत गागर से सीमा का निर्विरोध निर्वाचन हुआ है। बाराकोट ब्लॉक में 48 ग्राम पंचायतों में से छह प्रधान चुने गए। नदेड़ा से किरन जोशी, कोठेरा से रेखा थापा, बौतड़ी से सरिता रावल, बंतोली से नारायण सिंह, द्यारतोली से राजकुमार, गवीनाड़ा से केशव दत्त निर्विरोध निर्वाचन हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

20 में से दो क्षेत्र पंचायत सदस्यों में कोठेरा से प्रेमलता थापा, बाराकोट से सीमा आर्या निर्विरोध निर्वाचित हुईं। लोहाघाट ब्लाॅक की 84 में से आठ ग्राम पंचायतों गुडमांगल, रायकोट कुंवर, खायकोट मल्ला, कायल, ठांटा, पुल्ला, डुमडई, डुंगरी से ग्राम प्रधान का निर्विरोध निर्वाचन हुआ है। 34 में से चार क्षेत्र पंचायत सदस्यों में मड़चमार, पाटन पाटनी-1, चौड़ीराय, शिलिंग का निर्विरोध निर्वाचन हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed