{"_id":"66b11ef20c34c4f8c60bac86","slug":"eight-students-selected-for-state-level-competition-champawat-news-c-229-1-shld1026-111143-2024-08-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: आठ विद्यार्थियों का राज्यस्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: आठ विद्यार्थियों का राज्यस्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयन
Tue, 06 Aug 2024 12:20 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Tue, 06 Aug 2024 12:20 AM IST
विज्ञापन
लोहाघाट डायट में ऑनलाइन मूल्यांकन में जुटे निर्णायक। स्रोत: डायट
लोहाघाट (चंपावत)। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) लोहाघाट में एससीईआरटी की ओर से आयोजित राष्ट्रीय शिक्षा नीति के तहत हुई परीक्षा के परिणाम घोषित कर दिए गए हैं।
एनईपी के जनपदीय प्रभारी डायट प्रवक्ता डॉ. कमल गहतोड़ी ने बताया कि टास्क संख्या 207 के तहत परीक्षा परिणाम घोषित कर दिए हैं। कहा कि डॉक्यूमेंट लेखन वर्ग में जीजीआईसी चंपावत की मनीषा तिवारी, राइका दिगालीचौड़ की कविता आर्या, राजकीय कन्या उच्च प्राथमिक विद्यालय देवीधुरा की सरस्वती बिष्ट, राइका मऊ के अंकित सिंह ने प्रथम स्थान पाया।
बताया कि टास्क संख्या 264 में सांस्कृतिक वीडियो प्रस्तुतीकरण प्रतियोगिता में जीजीआईसी चंपावत की तमन्ना, राजकीय कन्या उच्च प्राथमिक विद्यालय देवीधुरा की सरस्वती बिष्ट, राइका किमतोली की तनुजा, कोमल और राइका मऊ के अंकित सिंह ने प्रथम स्थान पाया। बताया कि अब यह सभी राज्य स्तर की प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे।
विज्ञापन
प्रतियोगिता के ऑनलाइन मूल्यांकन में डायट लोहाघाट के प्रवक्ता डॉ. अरुण कुमार तलनिया, दीपक सोराड़ी, जीआईसी लोहाघाट के शिक्षक प्रमोद चंद्र पाटनी, जीजीआईसी लोहाघाट की प्रधानाचार्या राखी सक्सेना ने परीक्षक की भूमिका निभाई।