{"_id":"68f7b008b70cc4d9e106e43b","slug":"eight-buses-could-not-be-operated-due-to-less-passengers-tanakpur-news-c-229-1-shld1007-130965-2025-10-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: यात्री कम होने से आठ बसों का नहीं हो पाया संचालन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: यात्री कम होने से आठ बसों का नहीं हो पाया संचालन
Tue, 21 Oct 2025 09:38 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Tue, 21 Oct 2025 09:38 PM IST
विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)। दीपावली पर्व दो दिन होने से दूसरे दिन मंगलवार को भी रोडवेज बसों में यात्रियों की संख्या कम रही। इस वजह से टनकपुर डिपो ने विभिन्न रुटों की आठ बसों का संचालन बंद रखा।
डिपो के काउंटर बुकिंग क्लर्क रामसूरत ने बताया कि रविवार को डिपो से 66 बसों का संचालन हुआ था। सोमवार को दीपावली पर स्टेशन से 49 और मंगलवार की शाम तक 55 बसों का ही संचालन हो पाया। यात्री कम होने से देहरादून, लुधियाना, हरिद्वार, काशीपुर, आगरा, दिल्ली, धारचूला को एक-एक बस का संचालन नहीं हो पाया था। खाटू श्याम के लिए भी बस का भी संचालन नहीं हो पाया। दीपावली पर्व पर लोगों के कम संख्या में निकलने से बसों में यात्रियों की संख्या कम रही। काशीपुर डिपो की बस के परिचालक सरताज ने बताया कि पिछले दो दिनों में यात्रियों की संख्या काफी कम हो गई है।