फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   EE transsfered to other.

Champawat News: लोनिवि लोहाघाट डिविजन के ईई का पौड़ी तबादला

Sun, 18 May 2025 11:09 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Sun, 18 May 2025 11:09 PM IST
विज्ञापन
EE transsfered to other.
चंपावत। राष्ट्रीय राजमार्ग खंड (लोनिवि) लोहाघाट डिविजन के अधिशासी अभियंता आशुतोष कुमार का तबादला क्षेत्रीय मुख्य अभियंता कार्यालय लोनिवि पौड़ी कर दिया गया है। सचिव डॉ. पंकज कुमार पांडेय ने 18 मई को उनके तबादले के आदेश जारी किए हैं।
विज्ञापन

सचिव की ओर से जारी आदेश में लिखा है कि प्रशासनिक आधार पर उनका तबादला पौड़ी किया गया है। माना जा रहा है कि दो मुट्ठी अक्षत लाने वाला कार्यालय आदेश जारी करने के बाद शासन स्तर से उन पर कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन

बता दें कि ईई ने विभाग में एक अपर सहायक अभियंता की सेवा पुस्तिका खोने के बाद सभी अधिकारी-कार्मिकों को दो-दो मुट्ठी चावल (अक्षत) लाने का कार्यालय आदेश 16 मई को जारी किया था। इसमें 17 मई को घर से अक्षत लाकर किसी मंदिर में चढ़ाने की बात कही गई थी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed