फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Educational tour

पुलहिंडोला के छात्रों ने जाना चंपावत का इतिहास

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 17 Feb 2020 11:27 PM IST
विज्ञापन
Educational tour
लोहाघाट के पुलहिंडोला के छात्रों ने शैक्षिक भ्रमण पर जिले के महत्वपूर्ण दर्शनीय स्थलों को देखा। - फोटो : LOHAGHAT
लोहाघाट (चंपावत)। समग्र शिक्षा अभियान के तहत आदर्श जीआईसी पुलहिंडोला के छात्र-छात्राओं ने शैक्षिक भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने चंपावत के दर्शनीय स्थलों का इतिहास जाना। शिक्षक गोविंद सिंह बिष्ट के निर्देशन पर पुलहिंडोला के कक्षा नौ और 11 के 134 छात्र-छात्राओं ने चंपावत के जल मत्स्य अनुसंधान केंद्र, चाय बागान, डिप्टेश्वर और मानेश्वर मंदिर का भ्रमण किया। इस दौरान छात्र-छात्राओं ने दर्शनीय स्थलों के इतिहास को अपनी डायरी में नोट किया। शिक्षक बिष्ट ने बताया कि शैक्षिक भ्रमण से नौनिहालों में किताबों में पढ़ी जानकारियों को पुष्ट करने का मौका मिलता है। भ्रमण दल में महेश चंद्र तिवारी, कुलदीप वर्मा, हरीश मिश्रा, मीना पांडेय, सरिता पाठक आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed